फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shraddha Kapoor: श्रद्धा ने फैन को समझ लिया आदित्य रॉय कपूर? सेल्फी लेते वक्त देखा दो बार, लोग बोले-सेम टू सेम

Sat, 26 Oct 2024 12:54 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 26 Oct 2024 12:54 PM IST
सार

Shraddha Kapoor Airport: बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आईं, सुबह-सुबह अपनी मौजूदगी से उन्होंने अपने फैंस को खुश कर दिया, लेकिन उस समय मामला तब ज्यादा फनी हो गया जब एक प्रशंसक ने उनके पास सेल्फी लेने के लिए आना चाहा।

विज्ञापन
Shraddha Kapoor was recently spotted at airport where a fan resembling Aditya Roy Kapur approached her
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की टॉप और हाइएस्ट पेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हो गई हैं। श्रद्धा कपूर इस समय अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' की सफलता का आनंद ले रही हैं। फिल्म अब ओटीटी पर भी दस्तक दे चुकी है। अब हाल ही में श्रद्धा का एयरपोर्ट से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेत्री एक फैन के साथ तस्वीर क्लिक कराती नजर आ रही हैं। हालांकि, वीडियो के वायरल होने के बाद लोगों को लगा कि श्रद्धा फैन को आदित्य रॉय कपूर समझ बैठी हैं।

Shraddha Kapoor was recently spotted at airport where a fan resembling Aditya Roy Kapur approached her
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
वायरल हुआ श्रद्धा का वीडियो
बॉलीवुड स्टार श्रद्धा कपूर हाल ही में एयरपोर्ट पर नजर आईं, सुबह-सुबह अपनी मौजूदगी से उन्होंने अपने फैंस को खुश कर दिया, लेकिन उस समय मामला तब ज्यादा फनी हो गया जब एक प्रशंसक ने उनके पास सेल्फी लेने के लिए आना चाहा। सेल्फी लेते वक्त श्रद्धा ने फैन को दो बार देखा। अब सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि अभिनेत्री ने लगता है उन्हें आदित्य रॉय कपूर समझ लिया।
Shraddha Kapoor was recently spotted at airport where a fan resembling Aditya Roy Kapur approached her
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

फैन को समझ बैठीं आदित्य रॉय कपूर?
वीडियो देख लोगों ने दावा किया प्रशंसक बिल्कुल आदित्य रॉय कपूर जैसा दिख रहा था, जिससे श्रद्धा कुछ पल के लिए चौंक गईं और उन्हें देखने लगीं। वायरल वीडियो में श्रद्धा अपने कूल लुक से भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही हैं। अभिनेत्री ब्लू कलर के ओवरसाइज्ड ब्लेजर और फिटेड पैंट में बेहद क्यूट लग रही थीं। उन्होंने अपने लुक को एक कैप के साथ पूरा किया। हमेशा की तरह अभिनेत्री के चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान भी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shraddha Kapoor was recently spotted at airport where a fan resembling Aditya Roy Kapur approached her
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी यह प्रतिक्रिया
वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों ने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक यूजर ने लिखा, 'श्रद्धा को भी हमारी तरह ही कंफ्यूजन हो गया है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह तो बिल्कुल आदित्य रॉय कपूर की तरह दिख रहा है।' एक और यूजर ने लिखा, श्रद्धा को भी दो बार देखना पड़ा है।"

विज्ञापन
Shraddha Kapoor was recently spotted at airport where a fan resembling Aditya Roy Kapur approached her
श्रद्धा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor

आशिकी 3 को लेकर कही यह बात
वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा इन दिनों स्त्री 2 सफलता को लेकर सुर्खियों में हैं। इसके अलावा अभिनेत्री ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर 'आशिकी 3' में उनके लिए कोई अच्छी या नई भूमिका होगी तो वह इस अवसर को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

Kubera: इस दिन उठेगा 'कुबेर' की रिलीज डेट से पर्दा, निर्माताओं ने खास एलान के लिए तैयार किया प्रोमो वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed