{"_id":"671c94fe2d3115388f090b5e","slug":"aamir-khan-very-particular-to-his-scenes-and-acting-neelam-kothari-shared-the-memories-of-afsana-pyar-ka-2024-10-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Amir Khan: अपने सीन और अभिनय पर विशेष ध्यान देते हैं आमिर खान, नीलम कोठारी ने साझा की 'अफसाना प्यार का' की याद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Amir Khan: अपने सीन और अभिनय पर विशेष ध्यान देते हैं आमिर खान, नीलम कोठारी ने साझा की 'अफसाना प्यार का' की याद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 26 Oct 2024 12:37 PM IST
सार
अभिनेत्री नीलम कोठारी ने अभिनेता आमिर खान को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने अभिनय को लेकर काफी सजग रहते हैं। नीलम कोठारी ने आमिर खान को लेकर कुछ और भी खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आमिर खान- नीलम कोठारी
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता आमिर खान को प्रशंसक उनकी फिल्मों के कारण बहुत प्यार करते हैं। आमिर खान को लेकर अभिनेत्री नीलम कोठारी ने बात की है। नीलम इन दिनों 'फेबुलस लाइफ वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' शो में नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि आमिर अपने अभिनय और सीन को लेकर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं।
2 of 5
नीलम कोठारी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनय पर ध्यान देते हैं आमिर खान
अभिनेता आमिर खान और नीलम कोठारी ने साल 1991 में आई फिल्म 'अफसाना प्यार का' में एक साथ काम किया। उस फिल्म की याद नीलम कोठारी ने साझा की है। उन्होंने बताया कि आमिर खान को मिस्टर परफेक्ट कहा जाता है, जो कि सही भी है। आमिर अपने शूट के दौरान अभिनय और सीन पर विशेष ध्यान देते हैं।
तीन दिन में शूट हुआ था गाना
नीलम कोठारी ने कहा कि वह अपने काम को लेकर बहुत, बहुत ज्यादा सजग रहते हैं। अगर उनको सीन में कुछ गड़बड़ लगता है तो वह उसे दोबारा शूट करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने बताया कि टिप-टिप गाने को उन्होंने आमिर खान के साथ तीन दिन में शूट किया था।
राजेश खन्ना ने की थी तारीफ
साल 1989 में आई फिल्म घर का चिराग में नीलम कोठारी ने राजेश खन्ना के साथ काम किया था। नीलम ने कहा कि राजेश खन्ना सेट पर चुप रहना और शांत रहना पसंद करते थे। 'घर का चिराग' फिल्म में भी उन्होंने मुझे सपोर्ट किया। उन्होंने फिल्म में मेरी परफॉर्मेंस को सराहा भी था।
इन शो में नजर आईं नीलम कोठारी
नीलम कोठारी को मसाबा गुप्ता और नीना गुप्ता की नेटफ्लिक्स सीरीज मसाबा मसाबा में एक छोटी सी भूमिका निभाते देखा गया। वह मेड इन हेवन के एक सेगमेंट में भी नजर आईं थीं। नीलम इन दिनों 'फेबुलस लाइफ वर्सेस बॉलीवुड वाइव्स' शो में नजर आ रही हैं। इस शो में उनके साथ रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, शालिनी पासी, कल्याणी साहा चावला भी नजर आ रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।