फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुखद: कुंभ से लौटने के बाद कोरोना संक्रमित हुए थे श्रवण राठौड़, पत्नी और बेटा अब भी अस्पताल में भर्ती

Fri, 23 Apr 2021 03:56 PM IST
अमरीन हुसैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 23 Apr 2021 03:56 PM IST
विज्ञापन
Shravan Rathod visited Kumbh Mela few days before testing Corona positive
श्रवण राठौड़ - फोटो : Social media

मशहूर संगीतकार जोड़ी नदीम-श्रवण के श्रवण राठौड़ के जीवन के लिए हरिद्वार का कुंभ स्नान ही घातक हो गया। उनके बेटे संगीतकार संजीव के मुताबिक पिता श्रवण राठौड़ और उनकी मां विमला देवी की तबीयत हरिद्वार से लौटने के बाद ही बिगड़ गई थी। दोनों कोरोना पॉजीटिव पाए गए और तब से ही दोनों का अलग अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा था। श्रवण का गुरुवार देर रात इलाज के दौरान ही निधन हो गया।

Shravan Rathod visited Kumbh Mela few days before testing Corona positive
श्रवण राठौड़ - फोटो : Social media

शुक्रवार सुबह से ही मुंबई में इस बात को लेकर अफरातफरी रही कि श्रवण राठौड़ का शव अस्पताल वाले मेडिकल बिल न चुकाए जाने की वजह से नहीं ले जाने दे रहे हैं। इस बारे में संपर्क किए जाने पर उनके बेटे संजीव ने कहा कि ये शायद संवादहीनता की वजह से हुआ क्योंकि वह अपनी मां के साथ एक दूसरे अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे हैं और उनका भाई दर्शन भी होम क्वारंटीन है। जहां वे लोग रहते हैं, वहां के सोसाइटी प्रशासन ने विनती करने के बाद दर्शन को सारे इंतजाम करने की सहूलियत दे दी है, पिता की बीमा कंपनी ने भी अस्पताल का बिल चुकता करने की बात मान ली है।

Shravan Rathod visited Kumbh Mela few days before testing Corona positive
श्रवण राठौड़ - फोटो : Social media

श्रवण की हालत एकदम से बिगड़ने की बात चलने पर संजीव बताते हैं कि उनके पिता की तबीयत हरिद्वार से लौटने के बाद बीते हफ्ते से ही खराब चल रही थी। संजीव के माता पिता दोनों हरिद्वार कुंभ नहाने गए थे और वहां से लौटने के बाद से ही उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया। दोनों का कोरोना टेस्ट पॉजीटिव आया और इस बीच संजीव व उनके भाई दर्शन भी कोरोना पॉजीटिव हो गए। संजीव के मुताबिक हरिद्वार जाने से पहले उनके माता पिता दोनों स्वस्थ थे। लेकिन, कोरोना संक्रमित होने के बाद पिता की हालत काफी तेजी से बिगड़ी और बीती रात सांस लेने में तकलीफ के बाद उनका एस एल रहेजा अस्पताल में निधन हो गया। संजीव ने बताया कि वह और उनकी मां विमला देवी का इलाज सेवेन हिल्स अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shravan Rathod visited Kumbh Mela few days before testing Corona positive
श्रवण राठौड़ - फोटो : Social media

उधर, टी सीरीज म्यूजिक कंपनी के संस्थापक गुलशन कुमार की हत्या के बाद से ही विदेश में रह रहे श्रवण राठौड़ के जोड़ीदार नदीम ने अपने साथी के निधन को अपूरणीय व्यक्तिगत क्षति बताया है। नदीम के मुताबिक वह अपने साथी के साथ नियमित संपर्क में रहते थे और दोनों को कभी रिश्तों में किसी तरह की दूरी महसूस नहीं हुई। नदीम ने कहा कि श्रवण के जाने से उनके जीवन में जो खालीपन आया है वह कभी भरा नहीं जा सकेगा और वह इस समय बहुत ज्यादा कष्ट में हैं।

विज्ञापन
Shravan Rathod visited Kumbh Mela few days before testing Corona positive
नदीम-श्रवण - फोटो : Social media

नदीम श्रवण की जोड़ी ने हिंदी सिनेमा में तमाम फिल्मों में हिट संगीत दिया है। उनकी हिट फिल्मों में ‘आशिकी’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘साजन’, ‘परदेस’, ‘सड़क’, ‘दिल का क्या कसूर’ और ‘धड़कन’ आदि शामिल हैं। फिल्म ‘धड़कन’ के संगीत के लिए अभिनेता अक्षय कुमार ने भी श्रवण को बहुत भावुक होकर याद किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed