{"_id":"6594ebaad3b12e861b09ac9b","slug":"shreyas-talpade-revealed-that-he-was-clinically-dead-when-he-was-taken-to-the-hospital-after-the-heart-attack-2024-01-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shreyas Talpade: दिल का दौरा पड़ने के बाद 'क्लिनिकली डेड' हो गए थे श्रेयस, डॉक्टरों ने सीपीआर देकर बचाई जान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shreyas Talpade: दिल का दौरा पड़ने के बाद 'क्लिनिकली डेड' हो गए थे श्रेयस, डॉक्टरों ने सीपीआर देकर बचाई जान
बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े को अपनी आगामी फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग पूरी करने के बाद 14 दिसंबर, 2023 को दिल का दौरा पड़ा था। अभिनेता अब वापस आ गए हैं और दोबारा से शूटिंग करने के लिए तैयार हैं। अब उन्होंने खुलासा किया कि जब उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल ले जाया गया तो वे चिकित्सकीय रूप से मृत थे। जानते हैं कि अभिनेता ने ऐसा क्यों कहा था।
2 of 5
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में, श्रेयस ने एक इंटरव्यू में बताया, जब वे 'वेलकम टू द जंगल' के सेट से घर लौट रहे थे, तो उन्हें सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई और उनके बाएं हाथ में दर्द महसूस हुआ। पहले उन्होंने इसे मांसपेशियों में खिंचाव माना क्योंकि वे एक्शन दृश्यों की शूटिंग कर रहे थे, लेकिन जब वे अपनी कार में बैठे तो मामला बिगड़ गया।
3 of 5
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उन्होंने बताया कि जैसे ही वे घर पहुंचे तो उनकी पत्नी दीप्ति ने उन्हें उस हालत में देखा और अस्पताल ले गईं, लेकिन अस्पताल के गेट पर ही अभिनेता को लगा कि उनका चेहरा सुन्न हो गया है और फिर उनकी मौत हो गई। श्रेयस ने कहा, 'कुछ लोग हमारे बचाव में आए और मुझे अंदर ले गए। डॉक्टरों ने सीपीआर दिया, बिजली का झटका दिया, इस तरह उन्होंने मुझे फिर से जीवित किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अभिनेता ने कहा, "चिकित्सकीय रूप से मैं मर चुका था। यह एक बड़ा कार्डियक अरेस्ट था और अगर इसका तुरंत इलाज नहीं होता तो मेरी सांसे दोबारा नहीं चल पाती।" इसे जीवन का दूसरा मौका बताते हुए श्रेयस ने उन लोगों को धन्यवाद दिया, जो उस समय उनकी सहायता के लिए आए, जब उन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता थी और यह भी बताया कि वे अपने जीवन का श्रेय अपनी पत्नी को देते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
श्रेयस तलपड़े
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
श्रेयस ने यह भी बताया कि उनकी एक आर्टरी में 100 फीसदी ब्लॉकेज था, जबकि दूसरी में 99 फीसदी ब्लॉकेज था, जिसके कारण एंजियोप्लास्टी के जरिए स्टेंट लगाना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।