फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजय देवगन की अभिनेत्री ने विदेशी संग रचाई थी शादी, बर्थडे पर जानें श्रिया सरन से जुड़े अनसुने तथ्य

Wed, 11 Sep 2019 12:57 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 11 Sep 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
shriya saran when she tie the knot longtime boyfriend
Shriya Saran - फोटो : Instagram

अभिनेत्री श्रिया सरन का जन्म 11 सितंबर 1982 को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में हुआ। वह दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2001 में एक वीडियो से किया था। उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें...

shriya saran when she tie the knot longtime boyfriend
Shriya Saran - फोटो : Instagram

श्रिया 12 मार्च 2018 को रशियन ब्वॉयफ्रेंड एंड्रे कोसचीव से गुपचुप तरीके से शादी की थी। श्रिया काफी समय से एंड्रे कोसचीव के साथ रिलेशनशिप में थीं। एंड्रे नेशनल लेवल के टेनिस प्लेयर हैं। इस शादी में बॉलीवुड के सिर्फ दो लोगों को न्योता मिला था। मिड के अनुसार इस शादी में मनोज बाजपेयी और शबाना आजमी शामिल हुए थे। श्रिया की शादी में करीबी दोस्त और परिवार के ही लोग मौजूद थे। 

shriya saran when she tie the knot longtime boyfriend
Shriya Saran

श्रिया की पढ़ाई दिल्ली में हुई। उन्होंने दिल्ली पब्लिक स्कूल से स्कूलिंग करने के बाद दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। श्रिया एक बहुत अच्छी डांसर हैं। उन्होंने अपनी मां से ही कथक और राजस्थानी लोक नृत्य की ट्रेनिंग ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
shriya saran when she tie the knot longtime boyfriend
Shriya Saran

डांस सीखने के दौरान श्रिया को म्यूजिक वीडियो 'थिरकती क्यूं हवा' में बड़ा मौका मिला। कैमरे के सामने श्रिया का यह पहला परफॉर्मेंस था। यहीं से श्रिया की किस्मत चमकी और उन्हें रामोजी फिल्म ने फिल्म 'इष्टम' के लिए साइन कर लिया। इस दौरान श्रिया ने चार फिल्में साइन की थी।  

विज्ञापन
shriya saran when she tie the knot longtime boyfriend
Shriya Saran - फोटो : file photo

बॉलीवुड में श्रिया ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'तुझे मेरी कसम' से डेब्यू किया। इसमें उनका सपोर्टिंग रोल था। अगले साल 2004 में श्रिया ने फिल्म 'थोड़ा तुम बदलो थोड़ा हम' में काम किया। दोनों ही फिल्मों से श्रिया को कुछ खास फायदा नहीं मिला। श्रिया को फिल्म 'शिवाजी द बॉस' ने नई पहचान दी। फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। श्रिया बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम' में अजय देवगन की पत्नी के रोल में भी नजर आ चुकी हैं। वो अब तक अपने फिल्मी करियर में अबतक 'शिवाजी द बॉस', 'कंदस्वामीस', 'टैगोर' और 'संतोषम' में अभिनय का जौहर दिखा चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed