{"_id":"5ba22e36867a557ebf6cc217","slug":"shrman-joshi-searching-his-missing-sister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'थ्री इडियट्स' की इस एक्टर की 'बहन' हुईं लापता, अब पोस्टर लेकर दर-दर ढूढ़ रहें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'थ्री इडियट्स' की इस एक्टर की 'बहन' हुईं लापता, अब पोस्टर लेकर दर-दर ढूढ़ रहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शरमन जोशी की बहन गंगा कहीं खो गई है। वे उसे दर-दर खोज रहे हैं। ये फिल्मी कहानी है काशी इन सर्च ऑफ गंगा की। इसमें लीड रोल निभा रहे शरमन जोशी की बहन गंगा लापता हो जाती है। उसे ढूंढ़ने के लिए शरमन हर जगह जा रहे हैं। हाल में उन्होंने मुंबई में अपनी लापता बहन के पोस्टर चिपकाए और गंगा के बारे में गली-गली जाकर लोगों से पूछताछ की।
2 of 4
sharman joshi
26 अक्तूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के धीरज कुमार डायरेक्टर हैं। फिल्म में शरमन के किरदार का नाम काशी है। जो डोम यानि श्मशान घाट में शवों को जलाने का काम करता है। शरमन बड़े पर्दे पर पहली बार इस तरह का किरदार निभा रहे हैं। इससे पहले श्मशान में विक्की कौशल ऐसे किरदार में दिख चुके हैं।
3 of 4
sharman joshi
जिसकी कहानी काशी की पृष्ठभूमि पर ही आधारित थी। काशी-इन सर्च ऑफ गंगा एक रोमांटिक थ्रिलर फिल्म है। ऐश्वर्या दीवान इस फिल्म से बॉलीवुड में अपना करियर शुरू कर रही हैं। ऐश्वर्या का किरदार का नाम देविना है। जो एक हाइप्रोफाइल जर्नलिस्ट है। फिल्म की कहानी में तब मोड़ आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sharman joshi
- फोटो : अमर उजाला
जब काशी की बहन गंगा गुम हो जाती है और काशी देविना के साथ उसे ढूंढने के मिशन पर निकलता है। कहानी के इसी ट्विस्ट से फिल्म का टाइटल भी निकला है। काशी- इन सर्च ऑफ गंगा को मनीष किशोर ने लिखा है और वो इसके सह-निर्माता भी हैं। फिल्म की शूटिंग वाराणसी के अलावा मुंबई और मसूरी में की गई है। शरमन के अलावा फिल्म में मनोज जोशी, मनोज पाहवा, अखिलेंद्र मिश्रा और गोविंद नामदेव अहम किरदारों में हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।