फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए बॉलीवुड के 10 सुपरस्टार्स के फ्लॉप-बेटे-बेटियों से, श्रुति हासन ने तो बदलवा लिया धर्म

Mon, 28 Jan 2019 06:44 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 28 Jan 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
Shruti Hassan to Esha Deol Famous stars 10 flop kids
Famous stars flop kids - फोटो : file photo

बॉलीवुड में कई स्टार किड्स आए और चले गए किसी को कानों कान खबर तक नहीं हुई। या यूं कहें कि उनका बॉलीवुड में डेब्यू तो हुआ लेकिन जल्द ही फ्लॉप की कैटेगरी में शामिल हो गए। इन स्टार किड्स में राजेश खन्ना की बेटी से लेकर जितेंद्र के बेटे के अलावा कमल हासन की बेटी का नाम भी शामिल है। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के 10 स्टार किड्स के बारे में बताते हैं जिनकी किस्मत सिनेमाजगत में चमक नहीं पाई।

Shruti Hassan to Esha Deol Famous stars 10 flop kids
Shruti Hassan - फोटो : file photo

श्रुति हासन 
कमल हासन का इंडस्ट्री में काफी नाम है। हालांकि उनकी बेटी श्रुति अपनी जगह बॉलीवुड में बनाने में नाकामयाब रहीं। श्रुति ने बॉलीवुड में साल 2009 में 'लक' फिल्म से एंट्री की थी। इसके बाद कई सारी फिल्मों में नजर आईं। हिंदी फिल्मों के अलावा श्रुति ने तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अक्षरा ने बताया कि वो नास्तिक थीं। लेकिन बौद्ध धर्म ने उन्हें आकर्षित किया, इसलिए उन्होंने हाल ही में बौद्ध धर्म अपना लिया है।

Shruti Hassan to Esha Deol Famous stars 10 flop kids
ईशा देओल - फोटो : file photo

ईशा देओल
ईशा देओल का भी हाल श्रुति हासन की ही तरह है। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी का नाम बॉलीवुड की गलियों में आज भी रौशन है लेकिन ईशा देओल का नाम फ्लॉप स्टार किड की लिस्ट में शामिल है। ईशा देओल ने साल 2002 में 'कोई मेरे दिल से पूछे' फिल्म से सिनेमाजगत में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद एलओसी कारगिल, युवा, धूम, इंसान, काल, मैं ऐसा ही हूं , कैश, टेल मी ओ खुदा फिल्म में नजर आए। इनमें से कुछ फिल्में चली तो कुछ फ्लॉप लेकिन ईशा देओल का करियर नहीं चल सका। फिलहाल ईशा देओल बॉलीवुड से दूर मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shruti Hassan to Esha Deol Famous stars 10 flop kids
kajol and tanisha - फोटो : file photo

तनीषा मुखर्जी
तनूजा की छोटी बेटी का नाम भी फ्लॉप एक्टर्स की लिस्ट में शुमार है। तनूजा और उनकी बड़ी बेटी काजोल ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया लेकिन तनीषा सिनेमाजगत में फ्लॉप साबित हुईं। तनीषा ने साल 2003 में Sssshhh.. फिल्म से एंट्री की थी। इसके बाद नील एंड निकी, सरकार, टैंगो चार्ली के अलावा कई और फिल्मों में नजर आई। 

विज्ञापन
Shruti Hassan to Esha Deol Famous stars 10 flop kids
Twinke and Rinke Khanna - फोटो : file photo

रिंकी खन्ना
राजेश खन्ना और डिंपल की बेटी रिंकी खन्ना का नाम भी फ्लॉप स्टार किड की लिस्ट में शामिल है। रिंकी खन्ना ने साल 1999 में 'प्यार में कभी कभी' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद जिस देश में गंगा रहता है, मुझे कुछ कहना है, ये है जलवा, झंकार बीट्स के अलावा चमेली फिल्म में भी नजर आई थीं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed