करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो ही गई है। फिल्म को दर्शकों की बेहतरीन समीक्षाएं मिल रही हैं। फिल्म में ऑडियंस आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के अभिनय की तो तारीफ कर ही रहे हैं, लेकिन साथ ही लोगों को जया बच्चन की भूमिका भी काफी पसंद आ रही है। अब बेटी श्वेता बच्चन ने फिल्म में जया बच्चन की भूमिका को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
RARKPK: 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के लिए अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आई थीं जया बच्चन, बेटी ने किया खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के ट्रेलर रिलीज के दौरान ही जया बच्चन ने अपनी भूमिका से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा था। फिल्म में जया ने रणवीर की सख्त दादी धनलक्ष्मी का किरदार निभाया है। अब श्वेता बच्चन नंदा ने भी फिल्म का अपना रिव्यू शेयर किया है और खुलासा किया है कि कैसे उनकी मां फिल्म के लिए अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकली थीं।
Lord Curzon Ki Haveli: आईएफएफएम 2023 में दिखाई जाएगी अंशुमन झा की 'लॉर्ड कर्जन की हवेली', इस दिन होगा प्रीमियर
हाल ही श्वेता बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी पोस्ट की, जिसमें उन्होंने फिल्म निर्माण के लिए करण जौहर की सराहना की और अपनी मां पर भी प्यार बरसाया है। श्वेता ने आगे यह भी लिखा कि फिल्म में अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए उनकी मां ने अपने कंफर्ट जोन को छोड़ा और अपनी भूमिका के साथ नया एक्सपेरिमेंट किया।

बता दें कि फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान श्वेता ने अभिनेता रणवीर सिंह को एक फंकी नेकलेस भी गिफ्ट किया था और फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए गले लगाया था। दोनों की यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुई थी। हालांकि, वीडियो में रणवीर की पत्नी दीपिका पादुकोण कहीं भी नजर नहीं आई थीं। फैंस ने भी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में रणवीर पर सवालों की बौछार कर दी थी।
Kiara Advani: जब कियारा आडवाणी ने जताई थी गर्भवती होने की इच्छा, बच्चे पैदा करने की दिलचस्प वजह का किया खुलासा
आपको बता दें कि यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में आलिया और रणवीर के अलावा शबाना आजमी और धर्मेंद्र भी मुख्य भूमिका में हैं। श्वेता बच्चन के अलावा सारा अली खान, वरुण धवन, जान्हवी कपूर, गौरी खान समेत कई अन्य सेलिब्रिटीज ने फिल्म के बारे में अपने रिव्यू शेयर किए हैं।