{"_id":"5d95cfaa8ebc3e93bb4c6ace","slug":"shweta-tiwari-birthday-special-know-her-life-lesser-known-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"500 रुपये की नौकरी करती थीं श्वेता तिवारी, 18 साल में रचाई पहली शादी, अब दूसरी भी खतरे में!","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
500 रुपये की नौकरी करती थीं श्वेता तिवारी, 18 साल में रचाई पहली शादी, अब दूसरी भी खतरे में!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
घर-घर में प्रेरणा के नाम से मशहूर हुईं श्वेता तिवारी का जन्मदिन चार अक्टूबर को होता है। श्वेता ने एक्टिंग करियर की शुरूआत 'कलीरें' से की थी। बिहार से ताल्लुक रखने वालीं श्वेता तिवारी ने 18 साल की उम्र में ही साउथ फिल्मों निर्माता राजा चौधरी से शादी कर ली थी। इतनी कम उम्र में इतना नाम और शोहरत पाने वाली श्वेता काफी टैलेंटेड है। आइए उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
Trending Videos
2 of 5
श्वेता तिवारी
- फोटो : social media
बताया जाता है कि श्वेता ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की है। जब वह 12 साल की थीं तब उन्होंने ट्रैवल एजेंसी में अपनी पहली जॉब की थी जहां उन्हें 500 रुपए महीने मिलते थे। लेकिन आज श्वेता तिवारी को टीवी जगत की बड़ी एक्ट्रेस में से एक माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Kasautii Zindagii Kay
श्वेता तिवारी को असली पहचान 2001 में शुरू हुए सीरियल कसौटी जिंदगी के सीरियल से मिली थी। इस सीरियल में श्वेता ने प्रेरणा का रोल अदा किया था। 2004 में वो पहली बार बिपाशा बसु स्टारर फिल्म 'मदहोशी' में नजर आईं। इसके बाद वो 'आबरा का डाबरा' और 'मिले न मिले हम' जैसी कई फिल्मों में दिखीं। श्वेता ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।
4 of 5
shweta tiwari
कसौटी के अलावा श्वेता तिवारी को बिग बॉस सीजन चार ने भी फेम दिया। श्वेता ने खली जैसे सितारे को पीछे छोड़कर ट्रॉफी जीती। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्वेता तिवारी को हर हफ्ते पांच लाख की रकम दी जाती थी। बिग बॉस के बाद श्वेता कई रियलिटी शो को होस्ट करती हुई नजर आईं। श्वेता कई ब्रांड्स के लिए विज्ञापन करती नजर आती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
raja chaudhary, shweta tiwari, abhinav kohli
- फोटो : social media
श्वेता तिवारी को खबरों में बने रहना खूब आता है। हाल ही में उन्होंने अपने पति अभिनव कोहली (Abhinav Kohli) पर घरेलू हिंसा आरोप लगाते हुए कहा था कि अभिनव ने उनकी बेटी पलक के साथ मारपीट की और बदसलूकी की। दोनों का रिश्ता टूटने की कगार पर है। श्वेता ने अपने पहले पति राजा से भी इसी वजह से तलाक लिया था। कानूनी तौर पर श्वेता-राजा का तलाक 2012 में हुआ था। श्वेता तिवारी के दो बच्चे हैं। श्वेता की अपने पहले पति राजा चौधरी से पलक नाम की एक बेटी है। अभिनव से श्वेता को एक बेटा है जिसका नाम है रेयांश कोहली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X