{"_id":"5f213b8c8ebc3ea072615d80","slug":"shweta-tiwari-daughter-palak-tiwari-will-debut-with-vivek-oberoi-film-rosie","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्वेता तिवारी की बिटिया पलक भी बनीं हीरोइन, सुरेश ओबेरॉय के बेटे विवेक ने दिया अगली फिल्म में मौका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्वेता तिवारी की बिटिया पलक भी बनीं हीरोइन, सुरेश ओबेरॉय के बेटे विवेक ने दिया अगली फिल्म में मौका
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Wed, 29 Jul 2020 02:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पलक तिवारी, श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता सुरेश ओबेरॉय के बेटे विवेक ओबेरॉय ने फिल्म निर्माता बनने का एलान करने के बाद जिस पहले कलाकार के नाम का एलान किया है, वह है पलक तिवारी। पलक चर्चित अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी हैं और उनकी पहली फिल्म होगी रोजी जिसे विशाल मिश्रा निर्देशित करने जा रहे हैं।
चर्चित फिल्म निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के साथ मिलकर विवेक ओबेरॉय ने कई ऐसी फिल्में बनाने का ऐलान किया है जिनका फोकस पारलौकिक शक्तियां या रहस्य और रोमांच रहेगा। इस सीरीज की अब तक सामने आई फिल्मों में एक फिल्म तो इति है, जिसमें विवेक ने सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन को साइन किया है।
3 of 5
पलक तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
बुधवार को इस सीरीज की दूसरी फिल्म रोजी की लीड कलाकार के नाम का एलान किया गया। गुरुग्राम में चलने वाले कॉल सेंटर्स के बीच की इस सत्य घटना पर आधारित कहानी को काफी रहस्य और रोमांच के माहौल में गढ़ा गया बताया जा रहा है। इस फिल्म कॉलसेंटर गर्ल का रोल पलक तिवारी करने जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पलक तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रेरणा अरोड़ा ने इसके अलावा वरिष्ठ अभिनेता आफताब शिवदासानी के साथ भी एक सुपरनैचुरल थ्रिलर बनाने की तैयारी की है। इस फिल्म का नाम होगा धुंध और इसमें दीपक और प्रेरणा के अलावा तमाम दूसरे लोग भी पैसे और दिमाग लगा रहे हैं, मंगलवार को जारी इसके एक पोस्टर के मुताबिक अब तक इसमें सात लोग निर्माता के तौर पर शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
पलक तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि पलक तिवारी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर पलक तिवारी की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। उनके चाहने वाले उनकी पोस्ट को काफी पसंद करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।