{"_id":"5d58ff838ebc3e89f20aec13","slug":"shweta-tiwari-good-friend-ashish-kaul-support-to-her-on-recent-controversy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्वेता ने पति अभिनव पर लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप, अब इस एक्टर ने दिया रिएक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्वेता ने पति अभिनव पर लगाया था घरेलू हिंसा का आरोप, अब इस एक्टर ने दिया रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 18 Aug 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shweta tiwari, ashish kaul
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्वेता तिवारी पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। श्वेता की शिकायत के बाद उनके पति अभिनव कोहली को घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोप है कि अभिनव ने श्वेता की बेटी पलक के साथ भी मारपीट की थी। इस मामले के बाद पलक ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिख पूरी बात बताई। वहीं अब श्वेता के साथ काम कर चुके एक अभिनेता का बयान आया है।
2 of 5
Palak Tiwari Shweta
- फोटो : file photo
अभिनेता आशीष कौल, श्वेता के अच्छे दोस्त माने जाते हैं। IWM Buzz वेबसाइट से बात करते हुए आशीष ने कहा कि 'मैं श्वेता की गारंटी ले सकता हूं। उसने इस मामले को सुलझाने की पूरी कोशिश की लेकिन कई बार चीजें हमारे हाथ में नहीं होती। श्वेता में वो हिम्मत है कि वो साहसिक कदम उठा सके। यही वो बहादुर श्वेता है जिसे मैं हमेशा से जानता हूं।'
3 of 5
shweta tiwari
- फोटो : social media
आशीष आगे कहते हैं कि 'श्वेता भारतीय परंपराओं को मानने वाली एक सिंपल लड़की है। हर परिवार में कुछ समस्याएं होती हैं। उसने राजा चौधरी के साथ भी अपनी पहली शादी बचाने की सारी कोशिशें की थीं। वो एक दयालु, बहादुर और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने वाली हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
awe
आशीष और श्वेता एक दूसरे को सीरियल कसौटी जिंदगी के से जानते हैं। आशीष ने सीरियल में अनुराग के कजिन का रोल किया था। फिलहाल आशीष बालाजी टेलीफिल्म्स के सीरियल बेपनाह प्यार में देवराज का किरदार निभा रहे हैं।
बीते 11 अगस्त को श्वेता तिवारी ने पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। श्वेता ने पुलिस को बताया कि अभिनव अक्सर शराब के नशे में रहते हैं। अभिनव और श्वेता के बीच बीते एक साल से कुछ ठीक नहीं चल रहा है हालांकि दोनों ने कभी खुलकर इस बारे में मीडिया से कोई बात नहीं की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।