{"_id":"5d50fe2f8ebc3e6c914ac37c","slug":"shweta-tiwari-husband-abhinav-kohli-showes-vulgur-photos-to-her-daughter-palak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"श्वेता तिवारी के दूसरे पति को क्या पहले से पसंद नहीं करती थीं बेटी पलक? सोशल मीडिया पर दिखा सबूत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्वेता तिवारी के दूसरे पति को क्या पहले से पसंद नहीं करती थीं बेटी पलक? सोशल मीडिया पर दिखा सबूत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 12 Aug 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
shweta tiwari
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की जिंदगी में एक बार फिर मुश्किलें आ खड़ी हुई हैं। श्वेता ने अपने पति अभिनव कोहली के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाया है। श्वेता का कहना है कि अभिनव उनकी 19 साल की बेटी पलक को अश्लील मैसेज दिखाते थे। साथ ही अभिनव ने पलक के साथ मार-पीट भी की।
2 of 6
palak tiwari
- फोटो : social media
स्पॉटब्वॉय और एशियन एज की रिपोर्ट के मुताबिक, श्वेता तिवारी और पलक रविवार दोपहर एक बजे रोते हुए पुलिस स्टेशन पहुंचे थे । यहां श्वेता ने पुलिस को बताया कि अभिनव बहुत शराब पीते हैं ।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दिलीप सावंत ने बताया कि अभिनव, श्वेता की बेटी पलक को अक्टूबर 2017 से मोबाइल पर अश्लील तस्वीरें दिखा रहे हैं । श्वेता की शिकायत के बाद पुलिस ने अभिनव को गिरफ्तार कर लिया और उनसे 4 घंटे तक पूछताछ की ।
बता दें कि पलक, श्वेता और राजा चौधरी की बेटी हैं । श्वेता ने राजा चौधरी से साल 1998 में शादी की थी । श्वेता ने राजा पर भी शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया था । दोनों ने 2007 में तलाक ले लिया था । इसके बाद श्वेता ने अभिनव से 2013 में शादी कर ली थी ।
साल 2016 में श्वेता के एक बेटा रेयांश भी हुआ था । पलक अपने छोटे भाई से बेहद प्यार करती हैं । पलक, रेयांश के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । लेकिन पलक ने आजतक अपने सौतेले पिता अभिनव कोहली के साथ एक भी तस्वीर शेयर नहीं की है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।