{"_id":"5d5238948ebc3e6c9c26c362","slug":"shweta-tiwari-mother-in-law-said-she-want-to-divorce-with-abhinav-kohli","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बेटे अभिनव कोहली की गिरफ्तारी पर भड़की श्वेता तिवारी की सास, बहू पर ही जड़े गंभीर आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बेटे अभिनव कोहली की गिरफ्तारी पर भड़की श्वेता तिवारी की सास, बहू पर ही जड़े गंभीर आरोप
Tue, 13 Aug 2019 01:45 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:45 PM IST
विज्ञापन
Shweta Tiwari family photo
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली पर बेटी पलक के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है । साथ ही पुलिस को दी शिकायत में श्वेता ने ये भी बताया कि अभिनव ने 2017 में उनकी बेटी को मोबाइल पर अश्लील तस्वीरें भी दिखाई थीं। श्वेता की शिकायत के बाद अभिनव को पुलिस स्टेशन लाया गया और उनसे पूछताछ की गई ।
Shweta Tiwari
श्वेता ने अभिनव से दूसरी शादी की थी । अब अभिनव पर घरेलू हिंसा की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है । इस बीच श्वेता तिवारी की सास यानी अभिनव कोहली की मां का बयान आया है । एक पोर्टल से बात करते हुए सास ने कहा कि वो चाहती हैं कि श्वेता और अभिनव के बीच सबकुछ फिर से ठीक हो जाए ।
shweta Tiwari
उन्होंने कहा, 'अभिनव का बेटा रेयांश अभी बहुत छोटा है । मैं नहीं चाहती कि उसके दिमाग पर बुरा असर पड़े । अभिनव ने अपने बेटे के लिए बहुत कुछ किया है और आगे भी करना चाहता है । एक दिन सच जरूर सामने आएगा और सबको पता चलेगा कि अभिनव ने अपने दोनों बच्चों के लिए क्या कुछ किया है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
श्वेता तिवारी
वो आगे कहती हैं, 'श्वेता और अभिनव के बीच पिछले दो साल से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है । अभिनव सबकुछ ठीक करने की बहुत कोशिश कर रहा है । वो श्वेता और रेयांश के साथ रहना चाहता है । वो अपने दोनों बच्चों को एक ही छत के नीचे देखना चाहता है ।'
सौतेले पिता की गिरफ्तारी के बाद श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई
सौतेले पिता की गिरफ्तारी के बाद श्वेता तिवारी की बेटी पलक ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई
विज्ञापन
श्वेता तिवारी
- फोटो : सोशल मीडिया
'बहुत कोशिश के बावजूद कुछ ठीक नहीं हो रहा । अभिनव पलक का तबसे ख्याल रख रहा है जब वो बच्ची थी और राजा चौधरी उसे छोड़कर चला गया था । जब श्वेता बिग बॉस शो में थी तो भी अभिनव ने ही पलक का ध्यान रखा । उसका स्कूल में एडमिशन करवाया, पैरेंट्स मीटिंग में गया । उसने सब कुछ किया ।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला Hindi News Android APP अपने मोबाइल पर।