फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई में शुरू हुई शेख मुजीबुर रहमान की बायोपिक ‘बंगबंधु’, सौ दिन तक लगातार चलेगी शूटिंग

Fri, 22 Jan 2021 10:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 22 Jan 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Shyam Benegal Directorial India Bangladesh Co Production Bangabandhu Goes On Floor
श्याम बेनेगल - फोटो : Social Media

मशहूर फिल्मकार श्याम बेनेगल ने मुंबई में अपनी अगली फिल्म 'बंगबंधु (Bangabandhu)' की शूटिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म बांग्लादेश के संस्थापक और पहले राष्ट्रपति शेख मुजीबुर रहमान की बायोपिक है। ये फिल्म पिछले साल मार्च महीने में बांग्लादेश में शुरू होनी थी लेकिन अब फिल्म का पहला शेड्यूल मुंबई में पूरा करने का फैसला किया गया है। यहां ये शूटिंग लगातार सौ दिन तक चलेगी।

Shyam Benegal Directorial India Bangladesh Co Production Bangabandhu Goes On Floor
आरिफिन शुवू - फोटो : Instagram

गोवा में चल रहे 51वे इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में फिल्म 'बंगबंधु' की घोषणा महोत्सव की ओपनिंग सेरेमनी के दौरान केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की थी। महोत्सव की शुरुआत 16 जनवरी को हुई और 21 जनवरी से मुंबई स्थित फिल्म सिटी में इस फिल्म की शुरूआत हो गई। श्याम बेनेगल ने फिल्म 'बंगबंधु' में मुख्य भूमिका निभाने के लिए बांग्लादेश के फिल्म और टीवी अभिनेता अरिफिन शुवू (Arifin Shuvoo) को चुना है।

Shyam Benegal Directorial India Bangladesh Co Production Bangabandhu Goes On Floor
शेख मुजीबुर रहमान - फोटो : Twitter

अरिफिन इस फिल्म में शेख मुजीबुर रहमान का किरदार निभाएंगे। मुजीबुर रहमान की पत्नी शेख फाजिलतुन्निसा (Sheikh Fazilatunnesa) का किरदार निभाने के लिए नुसरत इमरोज तिशा (Nusrat Imroz Tisha) को लिया गया है। इन दोनों की बेटी शेख हसीना के किरदार में नजर आएंगी नुसरत फरिया (Nusraat Faria)। फिल्म के लेखन का काम संभाला है अतुल तिवारी और शमा जैदी ने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shyam Benegal Directorial India Bangladesh Co Production Bangabandhu Goes On Floor
shyam benegal

फिल्म 'बंगबंधु' का निर्माण ऑडियो विजुअल को प्रोडक्शन एग्रीमेंट के तहत हो रहा है जिस पर भारत और बांग्लादेश दोनों ने हस्ताक्षर किए हैं। पिछले साल जनवरी में नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और बांग्लादेश फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करके फिल्म पर काम शुरू करने का मन बनाया था। फिल्म की शूटिंग पिछले साल मार्च में ही शुरू हो जाती लेकिन कोरोना वायरस में बनी योजना को बिगाड़ दिया।

विज्ञापन
Shyam Benegal Directorial India Bangladesh Co Production Bangabandhu Goes On Floor
shyam benegal

शुरुआती दौर में तय हुआ था कि फिल्म 'बंगबंधु' की शूटिंग बांग्लादेश में होगी लेकिन तब शूटिंग कोरोना वायरस की वजह से नहीं हो पाई। अब मुंबई फिल्म सिटी में इसकी शूटिंग लगभग सौ दिनों तक चलेगी। यह फिल्म का पहला पड़ाव होगा। इसके बाद फिल्म का दूसरा पड़ाव बांग्लादेश में ही पूरा किया जाएगा।

पढ़ें: महेश भट्ट ने जताई फिल्मों से दूर जाने की इच्छा, भाई ने छोड़ दिया विशेष फिल्म्स का पूरा कामकाज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed