हिंदी फिल्म जगत के दर्शकों को हमेशा कुछ नए की तलाश होती है। इसी के चलते फिल्मकार अक्सर नई जोड़ियों को फिल्मों में अवसर देते हैं। उनकी कोशिश होती है कि वह ऐसे कलाकारों की जोड़ी को मौका दें जिन्हें कभी एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर नहीं देखा गया हो। इसी फेरिस्त में अब सिद्धांत चतुर्वेदी और कटरीना कैफ का नाम भी जुड़ गया है।
सिद्धांत चतुर्वेदी की बदली किस्मत, दीपिका- अनन्या के बाद इस अभिनेत्री के साथ फिल्म में आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ समय से ऐसी चर्चा चल रही थी कि कटरीना कैफ, 'धड़क' स्टार ईशान खट्टर और 'गली बॉय' फेम सिद्धांत चतुर्वेदी संग बड़े बजट एक फिल्म में नजर आएंगी। लेकिन किसी भी कलाकार ने ना तो इस खबर के बारे में कोई बयान दिया और ना ही प्रोजेक्ट से जुड़ी कोई जानकारी साझा की। हालांकि अब सिद्धांत चतुर्वेदी ने इस प्रोजेक्ट की पुष्टि कर दी है।
सिद्धांत चतुर्वेदी ने एक इंटरव्यू में कटरीना कैफ के साथ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म में काम करने की बात कबूली है। उन्होंने कहा, 'मैं कटरीना कैफ के साथ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाला हूं। यह फिल्म अगले साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। ' हालांकि फिल्म का नाम और फिल्म के दूसरे कलाकारों के नामों से जुड़ी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
सिद्धांत चतुर्वेदी की बात करें तो वह पिछली बार वेब सीरीज 'इनसाइड एज 2' में एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आए थे। वहीं आने वाले दिनों में वह फिल्म 'बंटी और बबली 2' में दिखेंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री शरवरी दिखेंगी। इसके अलावा वह दीपिका पादुकोण और अनन्या पांडे के अपोजिट शकुन बत्रा की फिल्म में भी नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जाएगा।
गौरतलब है कि सिद्धांत इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' में रैपर एम सी शेर के किरदार में नजर आए थे। पहली ही फिल्म से सिद्धांत ने सिनेमा जगत में जबरदस्त दस्तक दर्ज कराई थी। उन्होंने यह साबित किया है कि वह इस इंडस्ट्री में लंबी रेस के घोड़े हैं।
पढ़ें: कंगना के बयान पर दिल्ली के उपमुख्यमंत्री का जवाब, लिखा- 'एक दिहाड़ी मजदूर भी टैक्स देता है'