महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की पीट-पीटकर हत्या की खबर सुनकर हर कोई सन्न रह गया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। बॉलीवुड सितारे भी इस घटना से बेहद आहत हैं। जावेद अख्तर, अनुपम खेर, रवीना टंडन और फरहान अख्तर सहित कई बड़े सितारे इस घटना की निंदा कर चुके हैं। इनके बाद अब गली ब्वॉय फेम एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी इस पर अपना गुस्सा निकाला है। एक रैप के सहारे उन्होंने अपनी बात कही है।
पालघर की घटना पर भड़के गली ब्वॉय एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी, रैप में लिखा- वो बुजुर्ग, वो लाचार और लाठियों से हो वार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म गली ब्वॉय में सिद्धांत चतुर्वेदी के काम को बहुत पसंद किया गया। फिल्म में उन्होंने एक रैपर का किरदार निभाया था। पालघर की घटना से सिद्धांत को काफी झटका लगा है। अपने गुस्से को उन्होंने एक रैप के जरिए बाहर निकाला है।
सिद्धांत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा है-
वो बुजुर्ग, वो लाचार...
और लाठियों से हो वार.
सब खड़े चुप चाप.
ना कोई खबर, ना समाचार.
शायद होंगे सब व्यस्त अभी
इस पल, अपने घर
चुप है समाज.
A post shared by Siddhant Chaturvedi (@siddhantchaturvedi) on
जावेद अख्तर ने जताई नाराजगी
जावेद अख्तर ने ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, 'जो लोग दो साधुओं और उनके चालक की लिंचिंग के लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाना चाहिए। सभ्य समाज में बर्बर और जघन्य अपराध के लिए किसी भी तरह की सहनशीलता नहीं होनी चाहिए।'
अनुपम खेर ने भी की निंदा
अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा, 'पालघर में तीन साधुओं की मॉब लिंचिंग होना काफी दुखी और भयभीत करने वाला है। आखिर तक वीडियो नहीं देख पाया। ये क्या हो रहा है? ये क्यों हो रहा है। मानवता का जघन्य अपराध है ये।'