फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जिस बेटे को फिल्मों के लायक नहीं समझते थे कादर खान, उसी ने किया पिता का नाम रोशन

Wed, 22 Apr 2020 03:06 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Wed, 22 Apr 2020 03:06 AM IST
विज्ञापन
Kader Khan Son Sarfaraz Khan birthday special how he achive in his life
sarfaraz khan - फोटो : Social Media

बॉलीवुड पर अक्सर नेपोटिज्म को लेकर आरोप लगते रहे हैं। यहां ज्यादातर एक्टर्स अपने बच्चों को बड़ी फिल्मों के जरिए लॉन्च करते रहे हैं। इनमें से कई स्टार्स किड्स को खराब एक्टिंग के चलते ट्रोल किया जाता है। लेकिन इन बातों का इन पर कोई फर्क नहीं पड़ता। एक तरफ जहां इन दिनों बॉलीवुड में स्टार्स किड्स को लॉन्च करने की होड़ मची पड़ी है वहीं दूसरी तरफ कादर खान ने अपने बेटे को फिल्मों में लॉन्च करने से मना कर दिया था।

Kader Khan Son Sarfaraz Khan birthday special how he achive in his life
sarfaraz khan - फोटो : Social Media

कादर खान के बेटे सरफराज का जन्म 22 अप्रैल 1976 को हुआ था। कादर खान एक स्टार किड के तौर पर अपने बेटे सरफराज और कद्दुस को लॉन्च कर सकते थे लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया । एक्टर होने के चलते कादर खान के घर में एक्टिंग का माहौल था। बचपन में जब उनका बेटा सरफराज टीवी देखता तो उनका मन करता था कि वो भी एक्टिंग करें। उसी माहौल को देखते हुए सरफराज ने भी एक्टर बनने के बारे में सोचा। लेकिन सरफराज ने कभी अपने पिता को इस सपने के बारे में नहीं बताया। कादर खान नहीं चाहते थे कि उनका कोई भी बेटा एक्टर बने।

Kader Khan Son Sarfaraz Khan birthday special how he achive in his life
कादर खान सरफराज खान
कादर खान का सपना था कि पहले सभी अपनी पढ़ाई पूरी करें। पढ़ाई पूरी करने के बाद जब सरफराज ने अपने पिता को एक्टर बनने के बारे में बताया तो उन्होंने ये कहकर मना कर दिया था कि वो कोई अमिताभ बच्चन नहीं हैं और उन पर पैसे लगाने से पहले वो दो बार सोचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kader Khan Son Sarfaraz Khan birthday special how he achive in his life
सरफराज खान

पिता की ऐसी बात सुनकर सरफराज को दुख तो हुआ लेकिन उन्होंने अपने दम पर कुछ करने की ठान ली। इसे किस्मत का खेल ही कहा जाएगा कि उन्हें फिल्मों में भी काम मिल गया। वो बात अलग है कि सरफराज फिल्मों में अपनी पहचान नहीं बना पाए। कहने को तो सरफराज ने सलमान खान के साथ फिल्म 'तेरे नाम' और 'वॉन्टेड' में काम किया। लेकिन एक हीरो के तौर पर सफलता उनसे कोसों दूर रही। हीरो ना बन पाने से सरफराज हताश नहीं हुए।

विज्ञापन
Kader Khan Son Sarfaraz Khan birthday special how he achive in his life
सरफराज खान

सरफराज अब अपनी एक एक्टिंग अकेडमी चला रहे हैं जिसमें वो नए लड़के-लड़कियों को एक्टिंग वर्कशॉप कराते हैं। इसके बैनर तले वो कई प्ले कर चुके हैं। 'ताश के पत्ते', 'लोकल ट्रेन', 'बड़ी देर की मेहरबान आते आते' जैसे कई नाटकों के जरिए सरफराज खान ने थियेटर की दुनिया में अपना नाम कमाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed