फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Siddhant Chaturvedi: नव्या नवेली को डेट करने पर सिद्धांत चतुर्वेदी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- काश ये सच होता

Thu, 03 Nov 2022 07:11 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 03 Nov 2022 07:11 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्म ‘गली बॉय’ के साथ रणवीर सिंह के साथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने बैक-टू-बैक फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया।

विज्ञापन
Siddhant Chaturvedi reacted on rumors of dating Navya Naveli says I wish it was true
नव्या नवेली,सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : Social media

बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी ने फिल्म ‘गली बॉय’ के साथ रणवीर सिंह के साथ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी शुरुआत की थी। इस फिल्म के बाद उन्होंने बैक-टू-बैक फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन किया। अभिनेता को आखिरी बार फिल्म गेहराइयां में देखा गया था और एक्टर अब जल्द ही ईशान खट्टर और कटरीना कैफ के साथ फिल्म फोन भूत में नजर आने वाले हैं। 

Siddhant Chaturvedi reacted on rumors of dating Navya Naveli says I wish it was true
नव्या नवेली,सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : Social media

अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहने वाले अभिनेता अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। बीते कई समय से सिद्धांत चतुर्वेदी की डेटिंग लाइफ को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। फिल्मी गलियारों में अफवाहें तेज हैं कि सिद्धांत कथित तौर पर बॉलीवुड के शहंशाह अभिनेता अमिताभ बच्चन की पोती नव्या नवेली नंदा को डेट कर रहे हैं। वहीं, अब खुद अभिनेता ने आखिरकार इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए चुप्पी तोड़ी है। 

Boycott Pathan: बायकॉट ट्रेंड का शिकार हुई शाहरुख खान की 'पठान', टीजर आते ही लोगों ने गिनाए दीपिका के विवाद

 

Siddhant Chaturvedi reacted on rumors of dating Navya Naveli says I wish it was true
नव्या नवेली,सिद्धांत चतुर्वेदी - फोटो : Social media

हाल ही में मीडिया से बातचीत में, सिद्धांत चतुर्वेदी ने अपनी डेटिंग को लेकर चल रही खबरों पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने यह भी साझा किया कि वह चाहते हैं कि काश यह अफवाह सच हो जाए। अभिनेता ने कहा कि ‘यही कि मैं किसी को डेट कर रहा हूं। काश, यह सच होता।' गौरतलब है कि सिद्धांत चतुर्वेदी और नव्या नवेली की अफेयर की खबरों ने तब जोर पकड़ा जब दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ मस्ती-मजाक करते दिखे। यही नहीं दोनों को वेकेशन पर भी देखा गया था।

Priyanka Chopra: तो क्या धांधली से मिस वर्ल्ड 2000 बनीं प्रियंका चोपड़ा? मिस बार्बाडोस ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Siddhant Chaturvedi reacted on rumors of dating Navya Naveli says I wish it was true
फोन भूत - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले हाल ही में दोनों मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में नजर आए थे। इस दौरान भी वहां मौजूद पैपराजी ने दोनों को एक-दूसरे के नाम से चिढ़ाया था, जिस पर दोनों ने भी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही फिल्म फोन भूत में दिखाई देंगे। यह फिल्म चार नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। यह फिल्म एक हॉरर कॉमेडी हैं, जिसमें कटरीना कैफ और ईशान खट्टर भी नजर आने वाले हैं। 

Social Media: शनाया कपूर को गोद में उठाए नजर आए अर्जुन कपूर, इंटरनेट पर वायरल हुई भाई-बहन की प्यारी तस्वीर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed