अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में उनके करीबी दोस्त सिद्धार्थ पिठानी ने नया और चौंकने वाला खुलासा किया है। सीबीआई बीते तीन दिन से सिद्धार्थ पिठानी, कुक नीरज और हेल्पर दीपेश से पूछताछ कर रही है। सोमवार को सिद्धार्थ पिठानी ने सीबीआई के सामने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा है रिया चक्रवर्ती जब से सुशांत सिंह राजपूत की जिंदगी में आईं तबसे उनकी जिंदगी पूरी तरह से पलट गई थी।
रिया चक्रवर्ती पर सिद्धार्थ पिठानी का खुलासा और सलमान खान के फैंस से भिड़े अमाल मलिक, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत में अब सीबीआई लगातार सबूत जुटाने की कोशिश में जुटी है। सोमवार को भी इस मामले में पूछताछ और छानबीन का सिलसिला जारी रहा। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी इस केस पर अपनी गहरी नजर बनाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट कर सनसनी मचा दी।
'मौत वाले दिन दुबई के ड्रग डीलर से मिले थे सुशांत', सुब्रमण्यम स्वामी ने किया नया दावा
टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मनीष गोयनका का किरदार निभाने वाले अभिनेता सचिन त्यागी का कोरोना परीक्षण सकारात्मक आया है। इस शो की शूटिंग रोजाना की तरह सोमवार को भी सुबह 10 बजे शुरू की गई लेकिन जैसे ही सचिन के परीक्षण की रिपोर्ट सामने आई तो फौरन शूटिंग बंद कर दी गई। सचिन के अलावा जब शो में काम कर रहे दूसरे कर्मचारियों और कलाकारों ने भी अपना परीक्षण करवाया तो उनमें से कई दूसरे लोग भी इस वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर कोरोना का संक्रमण, एक्टर की रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद हड़कंप
बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह अपना जन्मदिन 25 अगस्त को मनाती हैं। डेजी शाह बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिन्होंने सुपरस्टार सलमान खान के साथ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। डेजी शाह बॉलीवुड के अलावा साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
बैकस्टेज डांसर से लेकर सलमान खान की अभिनेत्री बनने तक, डेजी शाह ने बॉलीवुड में ऐसे बनाई अपनी पहचान
ट्विटर पर अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। जरूरी नहीं कि इसके लिए सेलिब्रिटी विवादित बयान ही दे, यहां अपनी पसंद जाहिर करने भी ट्रोलर्स उनके पीछे पड़ जाते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ संगीतकार और गायक अमाल मलिक के साथ। उन्होंने खुद को शाहरुख खान का फैन बता दिया, ये बात सुनकर सलमान खान के फैंस भड़क गए और ट्विटर पर एक वॉर शुरू हो गया।
सलमान खान के फैंस से ट्विटर पर भिड़े अमाल मलिक, गाली देने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब