{"_id":"5f4468db99135e03424cf0fc","slug":"a-k-hangal-was-the-releative-of-jawahar-lal-nehru-know-about-on-his-death-anniversary","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दो साल पाकिस्तान की जेल में रहा ये अभिनेता, अंतिम दिनों में हुआ पाई-पाई को मोहताज, प्रधानमंत्री थे रिश्तेदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दो साल पाकिस्तान की जेल में रहा ये अभिनेता, अंतिम दिनों में हुआ पाई-पाई को मोहताज, प्रधानमंत्री थे रिश्तेदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 25 Aug 2020 06:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
ए के हंगल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इतना सन्नाटा क्यों है भाई... 45 साल पहले रिलीज हुई फिल्म शोले का ये मशहूर डायलॉग आज भी लोगों को याद है। फिल्म में ये इसे रहीम चाचा यानि कि ए के एंगल ने बोला था। यही डायलॉग उनकी पहचान बन गया। हंगल साहब पूरा नाम अवतार किशन हंगल था। वो एक स्वतंत्रता सेनानी थे और बाद में अभिनेता बन गए। करीब 225 फिल्मों में उन्होंने यादगार किरदार निभाए, लेकिन अपने अंतिम दिनों में उनके पास इलाज कराने तक के पैसे नहीं बचे थे। कम ही लोग जानते हैं कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू, हंगल साहब के रिश्तेदार थे। 26 अगस्त को उनकी पुण्यतिथि है।
2 of 6
एके हंगल
हंगल साहब का जन्म एक कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। उनका बचपन पाकिस्तान के पेशावर में बीता। यहीं वो थियेटर किया करते थे। साल 1929 से लेकर 1947 तक हंगल साहब आजादी की लड़ाई लड़े। वो बलराज साहनी और कैफी आजमी के साथ थियेटर किया करते। मार्क्सवादी होने की वजह से वो कराची की जेल में दो साल कैद रहे। 1949 में जेल से छूटने के बाद हंगल अपने परिवार के साथ मुंबई आ गए।
3 of 6
एके हंगल
- फोटो : Social Media
ए के हंगल ने अपना फिल्मी करियर 52 साल की उम्र में शुरू किया। 1966 रिलीज हुई फिल्म तीसरी कसम उनकी पहली फिल्म थी। 70,80 और 90 के दशक में उन्होंने खूब फिल्में कीं। हंगल साहब इतना शानदार अभिनय किया करते कि हर किरदार में फिट हो जाते। उनके चाहने वालों की संख्या बढ़ती जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
एके हंगल
ए के हंगल ने राजेश खन्ना के साथ 16 फिल्मों में काम किया। इसके अलावा वो हीर रांझा, नमक हराम, शौकीन, आइना, अर्जुन, आंधी, तपस्या, कोरा कागज, बाबर्ची, छुपा रुस्तम, बालिका बधु, गुड्डी, नरम गरम जैसी फिल्मों में नजर आए। हर फिल्म में उनके काम की तारीफ हुई। साल 2006 में सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें पद्म भूषण से नवाजा गया। पंडित नेहरू की पत्नी कमला नेहरू, हंगल साहब की मां की रिश्ते में बहन थीं।
विज्ञापन
5 of 6
एके हंगल
एके हंगल को अपने अंतिम दिनों में एक छोटे से कमरे में जिंदगी गुजारनी पड़ी। वो 95 साल की उम्र में अपने बेटे के साथ खंडहर जैसे घर में रह रहे थे। एक वक्त पर हंगल साहब की हालत इतनी खराब हो गई थी कि उनके पास दवाईयों और मेडिकल बिल भरने तक के पैसे नहीं थे। हालांकि बाद में कई लोगों ने उनकी मदद की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।