फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिद्धार्थ रॉय कपूर ने विद्या बालन से रचाई थी तीसरी शादी, इस तरह हुआ था प्यार

Sun, 02 Aug 2020 06:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 02 Aug 2020 06:29 AM IST
विज्ञापन
Siddharth Roy Kapur birthday special Know About On His marriage with vidya balan
सिद्धार्थ राय कपूर और विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

कहते हैं कि जोड़ियां भगवान ऊपर से तय करके भेजता है। आप कितना भी भटक लें लेकिन जिसका साथ आपकी किस्मत में होगा, वो आखिरकार आपको मिलेगा ही। फिल्म प्रोड्यूसर सिद्धार्थ रॉय कपूर बॉलीवुड में एक जाना पहचाना नाम है। विद्या बालन से उन्होंने तीसरी शादी की। आज सिद्धार्थ का जन्मदिन है। 

Siddharth Roy Kapur birthday special Know About On His marriage with vidya balan
सिद्धार्थ राय कपूर और विद्या बालन - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ रॉय कपूर फिल्म एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। वो डिज्नी इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर भी रह चुके हैं। साल 2017 में उन्होंने डिज्नी को छोड़ दिया और अपनी प्रोडक्शन हाउस कंपनी 'रॉय कपूर फिल्म्स' शुरू की। इसके बाद से वो लगातार तरक्की कर रहे हैं।

Siddharth Roy Kapur birthday special Know About On His marriage with vidya balan
सिद्धार्थ रॉय कपूर

सिद्धार्थ रॉय कपूर का जन्म 2 अगस्त 1974 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई जी.डी. सोमानी मेमोरियल स्कूल से की। इस दौरान वो स्कूल के हेड ब्वॉय थे। सिद्धार्थ ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई सिडेनहैम कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से की। उसके बाद उन्होंने एमबीए की पढ़ाई जमनालाल बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज से पूरी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Siddharth Roy Kapur birthday special Know About On His marriage with vidya balan
सिद्धार्थ रॉय कपूर

सिद्धार्थ एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनकी मां सलोमी रॉय पूर्व मिस इंडिया रह चुकी हैं। साथ ही वो डांसर और स्टेज कोरियोग्राफर भी थीं। सिद्धार्थ के दो भाई आदित्य रॉय कपूर और कुणाल रॉय कपूर बतौर एक्टर बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

विज्ञापन
Siddharth Roy Kapur birthday special Know About On His marriage with vidya balan
सिद्धार्थ रॉय कपूर

सिद्धार्थ रॉय कपूर ने पहली शादी अपनी बचपन की दोस्त आरती बजाज से की जो ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाई। इसके बाद उन्होंने टीवी प्रोड्यूसर कविता के साथ शादी की, लेकिन ये भी कामयाब न हो सकी। सिद्धार्थ ने तीसरी शादी विद्या बालन से पंजाबी और तमिल रीति रिवाजों के साथ की थी। इस शादी में दोनों के करीबी और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed