साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे सिद्धार्थ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। अभिनेता ने अपनी 2023 की फिल्म 'चिट्ठा' के बारे में बात करते हुए रणबीर कपूर की 'एनिमल' पर कटाक्ष किया है। हालांकि, उन्होंने फिल्म का नाम नहीं लिया लेकिन उन्होंने इसके तमिल संस्करण 'मिरुगम' का इस्तेमाल किया। अभिनेता ने इसके जरिए उन लोगों की आलोचना की जिन्हें उनकी फिल्म 'चिट्ठा' परेशान करने वाली लगी।
Chithha: फिल्म 'चिट्टा' के आलोचकों पर सिद्धार्थ का कटाक्ष, 'एनिमल' पर तंज कस दिया करारा जवाब!
सिद्धार्थ का 'चिट्ठा' को परेशान करने वाली फिल्म बताने वाले आलोचकों पर गुस्सा फूट पड़ा है। अभिनेता ने 'एनिमल' पर कटाक्ष करते हुए अपनी फिल्म का बचाव किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनजान लोगों के लिए, फिल्म 'चिट्ठा' ने बाल शोषण पर एक महत्वपूर्ण संदेश दिया। सिद्धार्थ, जो गंभीर मुद्दों पर अपनी निर्भीक और ईमानदार राय के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने रणबीर कपूर की 'एनिमल' और उन लोगों पर अप्रत्यक्ष रूप से कटाक्ष किया, जिन्हें 'चिट्ठा' परेशान करने वाली लगी। एक कार्यक्रम में अभिनेता ने कहा, 'किसी भी महिला ने मुझसे या अरुण (चिट्ठा के निर्देशक) से कभी संपर्क नहीं किया और हमें नहीं बताया कि वे फिल्म नहीं देख सकते या यह परेशान करने वाली है।
सिद्धार्थ ने अपनी बात में आगे जोड़ा, 'हालांकि, कई पुरुषों ने हमारे सामने यह स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि वे इस तरह की फिल्में नहीं देखेंगे। लेकिन, वे 'मिरुगम' (अंग्रेजी में अर्थ एनिमल) नामक फिल्म देख सकते हैं, लेकिन मेरी फिल्म उनके लिए बहुत परेशान करने वाली थी। यह अशांति नहीं, शर्म और अपराधबोध है। यह ठीक है, यह जल्द ही बदल जाएगा।'
Salman Khan: काम खत्म होते ही बच्चों की तरह खुश हो जाते हैं सलमान खान, निर्देशक ने बताई पैकअप के बाद की कहानी
सितंबर 2023 में, 'चिट्ठा' की रिलीज के लगभग एक सप्ताह बाद 'चिन्ना' नामक तेलुगु संस्करण रिलीज होने के लिए तैयार था। एक सम्मेलन में सिद्धार्थ ने कहा कि तमिलनाडु और केरल के शीर्ष वितरकों, रेड जाइंट मूवीज और श्री गोकुलम सिनेमाज ने इसे सर्वश्रेष्ठ फिल्म बताया। उन्होंने कहा, 'कर्नाटक में केजीएफ निर्माताओं ने फिल्म देखी और अधिकार सुरक्षित कर लिए।'
GOAT: इस दिन धूम मचाएगा 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' का पहला गाना, निर्माताओं ने पोस्टर जारी कर बढ़ाया उत्साह
उन्होंने आगे कहा, 'यह फिल्म तेलुगु में एक साथ रिलीज होने वाली थी। लेकिन, कई लोगों ने पूछा कि कौन आएगा और सिद्धार्थ की फिल्में देखेगा? मैंने उनसे कहा कि अगर मैंने एक अच्छी फिल्म बनाई, तो लोग इसे देखने आएंगे। यह 28 सितंबर को रिलीज होनी चाहिए थी। इस कारण से मुझे थिएटर नहीं मिले, एशियन फिल्म्स के सुनील गारू ने फिल्म की क्षमता देखी और मेरे साथ खड़े रहे।' एसयू अरुण कुमार द्वारा लिखित और निर्देशित, 'चिट्ठा' एक कठिन भावनात्मक थ्रिलर है जो बाल शोषण के बारे में बात करती है। फिल्म में सिद्धार्थ, निमिषा सजयन और बेबी सहस्र श्री मुख्य भूमिका में हैं।
LSD 2: एलएसडी 2 से क्यों बाहर हुईं निमृत कौर अहलूवालिया? निर्देशक दिबाकर बनर्जी ने सच से उठाया पर्दा