फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kiara Advani: सिद्धार्थ जो फिल्मों से कमाते हैं, उससे ज्यादा टीवीसी से कमाती हैं कियारा, इतने करोड़ की मालकिन

Mon, 06 Feb 2023 10:48 AM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Mon, 06 Feb 2023 10:48 AM IST
विज्ञापन
Sidharth Kiara Wedding Kiara earns more from TVC than what Sidharth from films her networth will shock you
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

तीन साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद आखिरकार कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। राजस्थान में जैसलमेर के सूरतगढ़ पैलेस में हो रही शादी में शामिल होने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे जैसलमेर पहुंच चुके हैं। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म 'शेरशाह' की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आएं, यहीं से इनके बीच प्रेम परवान चढा और अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Sidharth Kiara Wedding Kiara earns more from TVC than what Sidharth from films her networth will shock you
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिद्धार्थ मल्होत्रा से पहले कियारा आडवाणी का नाम कई अभिनेताओं के साथ जुड़ चुका है जिसमें सबसे पहला नाम मोहित मारवाह का था। कियारा आडवाणी ने साल 2014 में हिंदी सिनेमा में फिल्म 'फगली' के जरिए कदम रखा, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान फिल्म के एक्टर मोहित मारवाह से उनका नाम जुड़ा। जानकारी के मुताबिक  दोनों  ने एक दूसरे को करीब दो साल डेट किया, उसके बाद  दोनों के बीच मतभेद हो गया और अलग हो गए। मोहित मारवाह रिश्ते में अनिल कपूर के भांजे हैं। 

Sidharth Kiara Wedding Kiara earns more from TVC than what Sidharth from films her networth will shock you
कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके बाद कियारा आडवाणी और मुस्तफा बर्मावाला ने एक साथ फिल्म 'मशीन' में काम किया था। इस दौरान ही दोनों के अफेयर्स के खूब चर्चे रहे। फिल्म फ्लॉप हुई और एक साल  बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। मुस्तफा बर्मावाला बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक अब्बास-मस्तान की जोड़ी के अब्बास के बेटे हैं। फिल्म 'कलंक' की शूटिंग के दौरान कियारा आडवाणी का नाम वरुण धवन के साथ भी जुड़ा था। इस फिल्म में कियारा एक स्पेशल सॉन्ग में नजर आई थीं। 
Bigg Boss 16: शॉकिंग एविक्शन में बीबी हाउस से एविक्ट हुईं निमृत कौर! 'बिग बॉस 16' को मिले टॉप-5 कंटेस्टेंट्स

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Kiara Wedding Kiara earns more from TVC than what Sidharth from films her networth will shock you
कियारा आडवाणी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कियारा आडवाणी का जन्म 31 जुलाई 1992 को मुंबई के एक सिंधी परिवार में हुआ था। उनके पिता जगदीप आडवाणी बिजनेसमैन और मां जेनेवीव जाफरी टीचर है। फिल्मों में आने से पहले कियारा आडवाणी भी टीचर थी। दरअसल, कियारा की दादी ने उन्हें अनुभव के लिए टीचिंग करने की सलाह दी थी और वह कोलाबा के अली बर्ड स्कूल में पढ़ने लगी। कियारा आडवाणी का असली नाम आलिया आडवाणी है। फिल्मों में कदम रखने से पहले उन्होंने अपना नाम सलमान खान के सलाह पर आलिया से कियारा आडवाणी कर लिया। दरअसल, इंडस्ट्री में पहले से ही आलिया भट्ट हैं जिसकी वजह से कियारा आडवाणी ने अपना एक ऐसा नाम चुना तो पहले से फेमस ना हो। फिल्म 'अनजाना अनजानी' में प्रियंका चोपड़ा का नाम कियारा था, इससे प्रभावित होकर उन्होंने अपना नाम आलिया से कियारा आडवाणी कर लिया।

विज्ञापन
Sidharth Kiara Wedding Kiara earns more from TVC than what Sidharth from films her networth will shock you
कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दादा मुनि अशोक कुमार से भी कियारा आडवाणी का खास रिश्ता है। दरअसल, अशोक कुमार की बेटी भारती गांगुली की पहली शादी एक बिजनेसमैन गुजराती परिवार में हुई थी। पहली शादी टूटने पर उन्होंने दूसरी शादी अपने परिवार वालों के खिलाफ जाकर बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता सईद जाफरी के भाई हामिद जाफरी से की। हामिद जाफरी की पहले से ही दो बेटियां शाहीन जाफरी और जेनेवीव जाफरी थी। ब्रिटिश मूल की पहली पत्नी से तलाक लेकर हामिद ने भारती से शादी की। इस तरह से भारती, कियारा आडवाणी की नानी और अशोक कुमार परनाना हुए।
Monday Flashback: प्रेमिका के घर की छत पर हेलिकॉप्टर से पत्थर, ...और पत्थर पर लिपटे हुए कुछ प्रेमपत्र

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed