फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sid Kiara Reception: होश उड़ा देगा सिड-कियारा के रिसेप्शन का खर्चा, ये है हॉल की कीमत से खाने तक की जानकारी

Thu, 09 Feb 2023 02:01 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 09 Feb 2023 02:01 PM IST
सार


विज्ञापन
sidharth kiara wedding reception in mumbai know about guest list and hotel expenses
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ और कियारा बीते 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंध गए हैं। पेस्टल शेड की ड्रेस में दोनों बेहद ही प्यारे लग रहे थे। शादी के बाद कल जब दोनों पहली बार मीडिया के सामने आए तो ट्विंनिंग रेड ड्रेस में वह बेहद प्यारे लग रहे थे। कपल ने मीडिया धन्यवाद करते हुए उनको मिठाई बांटी। शादी के बाद अब बारी है रिसेप्शन की। दोनों का पहला रिसेप्शन आज यानि 9 फरवरी को दिल्ली में होना है। इसके लिए बीती शाम को यह कपल दिल्ली पहुंच चुका है। दिल्ली के बाद फिल्म इंडस्ट्री वालों के लिए सिद्धार्थ और कियारा 12 फरवरी को मुंबई में रिसेप्शन देने वाले हैं, जिसकी डिटेल्स सामने आ गई हैं। 

sidharth kiara wedding reception in mumbai know about guest list and hotel expenses
सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के अनुसार मुंबई में सिद्धार्थ और कियारा का रिसेप्शन साउथ बॉम्बे एरिया के St. Regis होटल में होना है। यह होटल रॉयल होने के साथ-साथ काफी महंगा भी है। सेलेब्स यहां पर पार्टी के लिए मोटी रकम खर्च करते हैं। यह होटल एक प्राइवेट प्रॉपर्टी पर बना हुआ है। इस होटल में अटैच हॉल बिल्डिंग की सबसे ऊपरी मंजिल पर है। कहा जाता है कि यहां पैपराजी के कैमरे नहीं पहुंच सकते हैं, जिस वजह से ज्यादातर सितारे पार्टी के लिए इस जगह को चुनते हैं।


इसे भी पढ़ें- Rahul Roy: 'आशिकी' का जादू चलाने वाले राहुल को लगी किसकी नजर, 60 फिल्मों का ऑफर होने पर भी क्यों डूबा करियर?
 
sidharth kiara wedding reception in mumbai know about guest list and hotel expenses
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस होटल के हॉल का किराया 15 से 20 लाख रुपये है। इसके अलावा खाने के लिए 3500-3600 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से देने होते हैं। साथ ही ड्रिंक का खर्च अलग से आता है। इन चीजों को देखते हुऐ ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस रिसेप्शन में दोनों 50 से 70 लाख रुपये खर्च कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
sidharth kiara wedding reception in mumbai know about guest list and hotel expenses
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : Instagram

गेस्ट लिस्ट की बात करें तो सिड-कियारा ने अपने रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटीज को इनवाइट किया है। इस पार्टी में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारों के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। 

विज्ञापन
sidharth kiara wedding reception in mumbai know about guest list and hotel expenses
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

दोनों की शादी की बात करें तो कियारा और सिद्धार्थ ने राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए थे। इस दौरान कियारा ने लाइट पिंक शेड का लहंगा और हीरा पन्ना की ज्वैलरी पहनी थी। वहीं सिद्धार्थ ने ऑफ व्हाइट के साथ गोल्डन टच की शेरवानी पहनी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed