{"_id":"5ae9807c4f1c1b87028b7938","slug":"sidharth-malhotra-and-varun-dhawan-to-make-a-comeback-in-student-of-the-year-2","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"6 साल बाद सिद्धार्थ-वरुण फिर बन सकते हैं 'स्टूडेंट', पार्ट 2 में निभाएंगे ये अहम रोल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
6 साल बाद सिद्धार्थ-वरुण फिर बन सकते हैं 'स्टूडेंट', पार्ट 2 में निभाएंगे ये अहम रोल
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 03 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Siddhartha and Varun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मा प्रोेडक्शन एक बार फिर से आपको स्कूल के दिनों में वापस ले जाने को तैयार है। यह फिल्म कोई और नहीं 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' हैं। जिसमें एक बार फिर से लोगों को कॉलेज की मस्ती के साथ अलग तरह की बॉन्डिंग नजर आएगी। दिलचस्प बात यह है कि इस बार करण जौहर के स्टूडेंट जरूर बदल गए हैं। हालांकि लोगों के जहन में एक सवाल कई दिनों से है कि क्या इस फिल्म में पुराने स्टूडेंट्स नजर आएंगे। तो जनाब इसी से जुड़ा एक नया खुलासा हुआ है।
Siddhartha and Varun
साल 2012 में आई 'स्टूडेेंट ऑफ द ईयर' फिल्म से वरुण धवन , आलिया भट्ट और सिद्दार्थ मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत की थी। जो कि बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। वही अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म में ये स्टूडेंट्स कुछ देर के लिए नजर आ सकते हैं। कहा जा रहा है कि सिद्दार्थ और वरुण का इस फिल्म में केमियो होगा। हालांकि वह फिल्म के किस हिस्से में नजर आएंगे इस बारे में जानकारी नहीं मिली है।
Student of the year
हो सकता है कि वह फिल्म में किसी प्रतियोगिता को जज करें या फिर से 'डिस्को दीवाने' पर थिरके। फिलहाल उनका रोल फिल्म में क्या होगा ये तो कहना मुश्किल है लेकिन इतना जरूर है कि इस फिल्म का 'पार्ट 2' भी जबरदस्त हिट होगा। इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा दो नई एक्ट्रेस को कास्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
student of the year 2
इसमें अनन्या पांडे और तारा सुतारिया टाइगर के साथ लीड रोल में होंगी। फिलहाल आलिया 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' में होंगी या फिर नहीं इस पर सस्पेंस बरकरार है। इस फिल्म को पुनीत मल्होत्रा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की पूरी कास्ट इस वक्त मसूरी में शूटिंग कर रही है। कुछ दिन पहले ही करण जौहर ने सोशल मीडिया पर तीनों स्टार्स का लुक शेयर किया था।
विज्ञापन
Tara
इस फिल्म के पहले शिड्यूल की शूटिंग देहरादून में पूरी हो चुकी है। कुछ दिन पहले फिल्म के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा ने अनन्या और तारा की एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को पकड़े हुए बहुत क्यूट नजर आ रही है। फोटो को शेयर करते हुए पुनीत ने कैप्शन में लिखा था कि स्टूडेंट ठंड से फाइट कर रहे हैं।
The students fighting the cold 😃😃😃😃 @tarasutaria__ @ananyapanday
A post shared by Punit Malhotra (@punitdmalhotra) on