फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

..इस बात को जान मेरी मां ने मुझे चप्पल से पीटा थाः सिद्धार्थ मल्होत्रा

Tue, 16 Jan 2018 01:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 16 Jan 2018 01:11 PM IST
विज्ञापन
sidharth malhotra beaten by his mother by slippers

पिछले कुछ समय से बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा का करियर काफी अच्छा चल रहा है। उनकी पिछली फिल्म 'इत्तेफाक' में उन्हें दर्शकों की ही नहीं बल्कि आलोचकों की भी खूब तारीफ मिली। हाल ही में सिद्धार्थ को जब अपने पिता से शाबाशी मिली तो उन्हें लगा कि अब उनकी जिंदगी सफल हो गई है।

sidharth malhotra beaten by his mother by slippers

सिद्धार्थ ने एक इंटरव्यू में बताया था कि किशोरावस्था में उनके घरवाले उन्हें लेकर बहुत चिंतित रहा करते थे। सिद्धार्थ पढ़ने में बिल्कुल अच्छे नहीं थे और उनके घरवालों को लगता था कि वह भविष्य में कुछ नहीं कर पाएंगे लेकिन कुछ दिनों पहले उनके पिता ने जब उन्हें फोन करके कहा, 'बेटा, मुझे तुम पर गर्व है, तो सिद्धार्थ को लगा मानो, उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड मिल गया हो। 

sidharth malhotra beaten by his mother by slippers

इस बारे में उन्होंने बताया कि वह स्कूली दिनों में पढ़ने में बहुत कमजोर थे और चूंकि वह मध्यम वर्गीय परिवार से थे तो उनके घर में पढ़ाई को बहुत अहमियत दी जाती है। 9वीं कक्षा में जब वह फेल हो गए थे तो उनकी मां ने उन्हें चप्पल से पीटा था। सिद्धार्थ के पिता को लगता था कि वह करियर की दौड़ में कहीं पीछे न रह जाएं। जब उन्हें फिल्मों में थोड़ी बहुत कामयाबी मिली तो पिता ने सुकून की सांस ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sidharth malhotra beaten by his mother by slippers

सिद्धार्थ ने बताया कि असल में उनके पिता उनकी आगामी फिल्म 'अय्यारी' से बहुत खुश हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ ने पहली बार वर्दी पहनी है। उनके दादा जी आर्मी से थे और घरवालों को हमेशा लगता था कि परिवार से कोई आर्मी में जाए। भले असल में नहीं, मगर कम से कम फिल्मों में तो वह इस तरह का किरदार निभा रहे हैं। सिद्धार्थ को वर्दी में देखकर उनके पिता बहुत खुश हुए हैं। उनके पिता ने उनसे विशेष रूप से फोन करके कहा कि आर्मी की वर्दी में वह बहुत जंच रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed