{"_id":"5c7cbc30bdec22738a475bf9","slug":"sidharth-malhotra-gets-injured-during-shooting-marjaavaan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा को चोट, डायरेक्टर की ये बात न मानने का उठाना पड़ा खामियाजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा को चोट, डायरेक्टर की ये बात न मानने का उठाना पड़ा खामियाजा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sidharth Malhotra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा अय्यारी के बाद एक बार फिर से पर्दे पर लौटने की तैयारी में हैं। चॉकलेटी हीरो कहे जाने वाले सिद्धार्थ मल्होत्रा अब जबरदस्त एक्शन करते दिखेंगे। इन दिनों वो डायरेक्टर मिलाप झावेरी की फिल्म मरजावां की शूटिंग कर रहे हैं।
2 of 5
Sidharth
मरजावां के कुछ एक्शन सीन फिल्माते हुए सिद्धार्थ के हाथ मेें चोट लग गई है। मिड डे के मुताबिक, मिलाप चाहते थे कि उनकी पिछली रिलीज सत्यमेव जयते की तरह ही एक्शन सीन हों। सिद्धार्थ ने किसी स्टंटमैन की बजाय खुद ही ये सीन फिल्माने लगे हालांकि मिलाप ने उनसे कहा कि वो बॉडी डबल की मदद लें लेकिन सिद्धार्थ ने ऐसा करने से मना कर दिया।
3 of 5
sidharth malhotra
फिल्म का एक सीन आग के बीच फिल्माया जाना था। इस दौरान सुरक्षा के सभी उपाय किए गए थे लेकिन सिद्धार्थ के हाथ में चोट लग गई। चोट लगने के बाद भी सिद्धार्थ ने शूटिंग पूरी की। सेट पर ही उनका प्राथमिक इलाज किया गया। मरजावां में सिद्धार्थ के साथ रितेश देशमुख, रकुल प्रीत सिंह और तारा सुतारिया की मुख्य भूमिका है। एम्मे (Emmay) एंटरटेनमेंट और टी-सीरीज के बैनर तले बन रही ये फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sidharth
सिद्धार्थ मल्होत्रा अफेयर की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर चुके हैं। अपनी पहली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद वो आलिया को डेट कर रहे थे। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया। एक चैट शो में आलिया ने सिद्धार्थ के बारे में कई खुलासे किए थे।
विज्ञापन
5 of 5
sidharth malhotra
आलिया भट्ट ने कहा- 'मैंने हाल ही में कॉफी विद करण का एपिसोड देखा। सच कहूं तो मैं और सिड मिल चुके हैं। एक एपिसोड को शूट करने के दौरान हमारी मुलाकात हुई थी। यह हमारी बहुत सामान्य सी मुलाकात थी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।