सब्सक्राइब करें

Sidharth Malhotra: ब्रेकअप की अफवाहों के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पोस्ट की तस्वीर, यूजर्स बोले- क्या कियारा आडवाणी तुम्हारी...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निधि पाल Updated Sun, 24 Apr 2022 08:23 AM IST
विज्ञापन
Sidharth Malhotra shares new picture amid break up rumours with Kiara Advani
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : इंस्टाग्राम

इस समय बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी प्रोफेशल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ के लिए चर्चा में हैं। दरअसल चर्चा है कि 'शेरशाह' अभिनेत्री कियारा आडवाणी के साथ उनका ब्रेकअप हो गया है। बता दें कि फिल्म शेरशाह में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी खूब पसंद की गई थी। दोनों की डेटिंग की खबरें भी इसी फिल्म के बाद शुरू हो गई थीं। सिद्धार्थ और कियारा ने भले ही कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा न की हो, लेकिन कई मौकों पर दोनों को एकसाथ देखा जा चुका है। पैपराजी के कैमरे से दोनों बच नहीं पाए हैं। 

Trending Videos
Sidharth Malhotra shares new picture amid break up rumours with Kiara Advani
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया

ब्रेकअप की खबरों पर सिद्धार्थ और कियारा का तो अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है। इन अफवाहों के बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है। फोटो में वह बोट पर गॉगल लगाए नजर आ रहे हैं। सिद्धार्थ काफी कूल लग रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा- सनशाइन के बिना एक दिन भी...आप जानते हैं...रात। इसके साथ उन्होंने हैशटैग के साथ शूटिंग, लाइफ और वाटरबेबी लिखा है।

View this post on Instagram

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Malhotra shares new picture amid break up rumours with Kiara Advani
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ की इस फोटो को बहुत से फैन पसंद कर रहे हैं। वहीं बहुत से यूजर्स ऐसे भी हैं जो दोनों के रिश्ते को  लेकर सवाल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- सनशाइन के बिना एक दिन भी...तो क्या कियारा आडवाणी आपकी सनशाइन थी? एक अन्य ने पूछा, क्या सच में आपका ब्रेकअप हो गया? वहीं कई लोगों ने इन कमेंट्स का जवाब देते हुए कहा कि ब्रेकअप की खबरें सिर्फ अफवाह हैं। बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने परम वीर चक्र से सम्मानित कैप्टन विक्रम बत्रा की बायोपिक फिल्म 'शेरशाह' में साथ काम किया था।

Sidharth Malhotra shares new picture amid break up rumours with Kiara Advani
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया

फैंस को भी कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी पसंद है। इसलिए वह इस खबर से खुश नहीं हैं। वह जानना चाहते हैं कि सच में दोनों का ब्रेकअप हुआ है या नहीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ फिलहाल तीन फिल्मों मिशन मजनू, योद्धा और थैंक गॉड पर काम कर रहे हैं। ये फिल्में इसी साल रिलीज होने वाली हैं। वहीं कियारा आडवाणी की फिल्म भूल भुलैया 2 रिलीज के लिए तैयार है। इस फिल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल  में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed