फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla: सिद्धार्थ शुक्ला का विवादों से था गहरा नाता, यहां पढ़ें बिग बॉस विनर की कंट्रोवर्सी

Thu, 02 Sep 2021 07:39 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 02 Sep 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
sidharth shukla controversies here read controversy of Bigg Boss winner
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। सिद्धार्थ शुक्ला की उम्र 40 साल थी। मुंबई के कूपर अस्पताल ने सिद्धार्थ के निधन की पुष्टि की है। इस वक्त उनके शव का पंचनामा किया जा रहा है। सिद्धार्थ को टीवी सीरियल बालिका वधु से पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके अलावा वे बिग बॉस 13 के विजेता भी थे। सिद्धार्थ शुक्ला का नाम शहनाज गिल से जुड़ा है और दोनों को फैंस सिडनाज के नाम से जानते थे। लेकिन अब केवल नाज रह गईं क्योंकि सिड ने तो दुनिया अलविदा कह दिया। शहनाज के अलावा सिद्धार्थ का नाम कई एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा है। इसके अलावा भी वह कई विवादों के कारण सुर्खियों में रहे हैं। 



तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने के लिए भी हुए बदनाम
सालों पहले सिद्धार्थ तक भी सुर्खियों में आए थे जब ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें जमकर फटकार लगाई थी। सिद्धार्थ ने तेज रफ्तार में गाड़ी चलाई और कंट्रोल भी खो दिया।

View this post on Instagram

A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla)

sidharth shukla controversies here read controversy of Bigg Boss winner
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

सिद्धार्थ पर लगे थे मारपीट के आरोप
कलर्स के टीवी शो 'दिल से दिल तक’ शो में सिद्धार्थ के को-स्टार कुणाल वर्मा ने उन पर मारपीट के आरोप लगाए थे। खबरों की मानें तो इस सीरियल के सेट पर कुणाल और सिद्धार्थ में काफी लड़ाई हुई थी और सिद्धार्थ ने उन पर पानी भी फेंक दिया था।

sidharth shukla controversies here read controversy of Bigg Boss winner
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : फाइल फोटो

तोरल रासपुत्रा के साथ हुई थी लड़ाई
कलर्स के मसहूर 'बालिका वधू' की को-स्टार तोरल रासपुत्रा के साथ भी सिद्धार्थ के अच्छे रिश्ते नहीं रहे। हनीमून सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच काफी लड़ाई हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच कभी भी बात नहीं हुई। लेकिन शो में शूटिंग के दौरान दोनों के बीच काफी लड़ाई हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच कभी भी बात नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
sidharth shukla controversies here read controversy of Bigg Boss winner
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : फाइल फोटो

इसके अलावा बालिका वधु में काम कर चुकी शीतल खंडाल ने उनपर गंभीर आरोप लगाए थे। शीतल के मुताबिक सिद्धार्थ उनपर डबल मीनिंग और वल्गर जोक्स पास किया करते थे। इसकी शिकायत शीतल ने शो के क्रिएटिव प्रोड्यूसर से की थी जिसके बाद सिद्धार्थ ने अगले दिन सेट पर खूब हंगामा मचाया था।

विज्ञापन
sidharth shukla controversies here read controversy of Bigg Boss winner
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2014 में नए साल के अवसर पर सिद्धार्थ पर ड्रंक एंड ड्राइव का केस लगा था, इस दौरान उन्हें 2000 रुपए जुर्माने के रुपये देने पड़े थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed