फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidharth Shukla Death: शुक्रवार को होगा सिद्धार्थ शुक्ला का अंतिम संस्कार, डॉक्टर्स की टीम कर रही पोस्टमार्टम

Thu, 02 Sep 2021 07:35 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 02 Sep 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Shukla Death News: Bigg Boss 13 Winner Sidharth Shukla Dies Due To Heart Attack
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

Sidharth Shukla Dies: बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सिद्धार्थ महज 40 साल के ही थे। इस वक्त उनका शव कूपर अस्पताल में है और पोस्टमार्टम किया जा रहा है। कल सुबह 9 बजे उनका पार्थिव शरीर परिवार को सौंपा जाएगा। जिसके बाद दिन में सिद्धार्थ का अंतिम संस्कार किया जाएगा। टीवी जगत के लोग लगातार सिद्धार्थ के घर पहुंच रहे हैं। गौहर खान, विशाल आदित्य सिंह और रश्मि देसाई इस वक्त उनके घर पर मौजूद हैं। शहनाज के भाई शहबाज भी अपनी बहन के पास पहुंच गए हैं। बताय जा रहा है कि मौत के वक्त सिद्धार्थ के साथ उनकी मां रीता शुक्ला और दोस्त शहनाज गिल मौजूद थीं।



कल रात तक ठीक थे सिद्धार्थ
प्राथमिक जानकारी के मुताबिक कल रात वे दवाई लेकर सोए और सुबह नहीं उठे। सिद्धार्थ शुक्ला टीवी का जाना माना नाम थे और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। सिद्धार्थ को आखिरी बार उनकी मां के साथ रात में वॉक करते देखा गया था। मुंबई पुलिस ने सिद्धार्थ शुक्ला की मां, बहन और जीजा का बयान दर्ज कर लिया है। हालांकि, सिद्धार्थ के परिवार ने उनकी मौत पर किसी तरह की कोई आशंका नहीं जताई है।
 

Sidharth Shukla Death News: Bigg Boss 13 Winner Sidharth Shukla Dies Due To Heart Attack
Sidharth Shukla - फोटो : twitter

सिद्धार्थ का जन्म मुंबई में हुआ था। उनकी रुचि कभी भी मॉडलिंग और एक्टिंग में नहीं थी। सिद्धार्थ हमेशा से ही बिजनेस करना चाहते थे। अपने लुक्स की वजह से वो लोगों को आकर्षित करते थे। साल 2004 में एक बार मां के कहने पर सिद्धार्थ ने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सिद्धार्थ यहां बिना पोर्टफोलियो लिए पहुंच गए। जूरी ने सिद्धार्थ के लुक्स को देखकर ही उन्हें चुन लिया था। सिद्धार्थ ने मां के कहने पर बेमन से इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था लेकिन उन्हें नहीं पता था कि ये उनकी किस्मत बदल देगा। सिद्धार्थ ने ये इस प्रतियोगिता को जीत लिया। इसके बाद सिद्धार्थ को साल 2008 में तुर्की में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े मॉडलिंग शो में भेजा गया। वहां भी सिद्धार्थ ने जीतकर देश का नाम रोशन किया।

Sidharth Shukla Death News: Bigg Boss 13 Winner Sidharth Shukla Dies Due To Heart Attack
Sidharth Shukla - फोटो : Instagram

सिद्धार्थ ने वापस आने के बाद भी मॉडलिंग जारी रखी। बाद में उन्होंने एक फेयरनेस क्रीम के कमर्शियल एड में भी काम किया। इस ऐड के बाद उन्हें टीवी शो 'बाबुल का आंगन छूटे ना' में लीड रोल मिला। हालांकि उन्हें इस धारावाहिक से खासी पहचान नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने कलर्स टेलीविजन के शो 'बालिका वधू' में सिव का किरदार मिला। इस धारावाहिक से सिद्धार्थ ने पहचान बनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Shukla Death News: Bigg Boss 13 Winner Sidharth Shukla Dies Due To Heart Attack
सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : voot

इसके बाद सिद्धार्थ कलर्स के ही एक शो 'दिल से दिल तक' में रश्मि देसाई के साथ नजर आए। इस धारावाहिक में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। उन्होंने साल 2013 में डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा में भी हिस्सा लिया था। इस शो के जज करण जौहर थे। सिद्धार्थ के लुक्स से इम्प्रेस होकर करण ने शो के बाद सिद्धार्थ को अपनी फिल्म 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया' में अहम रोल भी दिया था।

विज्ञापन
Sidharth Shukla Death News: Bigg Boss 13 Winner Sidharth Shukla Dies Due To Heart Attack
शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी काफी मशहूर थी। दोनों बिग बॉस 13 में मिले थे। दोनों की आए दिन रिलेशनशिप की अफवाहें भी उड़ती रहती थीं। सिद्धार्थ के निधन की खबर से शहनाज टूट गई हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed