फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC 13: शो में पहुंचे सौरभ गांगुली और वीरेंद्र सहवाग, अमिताभ बच्चन के सवालों का यूं दिया जवाब, देखें मजेदार वीडियो

Thu, 02 Sep 2021 06:14 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 02 Sep 2021 06:14 PM IST
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati Season 13 Virender Sehwag, Sourav Ganguly Take Amitabh on Laughter Ride at KBC 13
कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 - फोटो : सोशल मीडिया

सोनी टीवी के फेमस क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 13 में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट लाखों-करोड़ों रुपए जीतकर अपने साथ घर लेकर जा रहे हैं। ये शो सिर्फ कंटेस्टेंट्स की किस्मत बदलने वाला नहीं है बल्कि टीवी पर हर दर्शक वर्ग में इसको लेकर जबरदस्त उत्सुकता बनी रहती है। इस शो में आए दिन कोई ना कोई बड़ी हस्ती या फिर आम लोग आते रहते हैं। आने वाले एपिसोड में पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली और भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज केबीसी 13 में अगले सेलिब्रेटी मेहमान होंगे। दरअसल, मेकर्स ने एक नया प्रोमो जारी किया है। केबीसी के इस नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन संग सहवाग और गांगुली खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। 



View this post on Instagram

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

Kaun Banega Crorepati Season 13 Virender Sehwag, Sourav Ganguly Take Amitabh on Laughter Ride at KBC 13
केबीसी में वीरेंद्र सहवाग - फोटो : ट्विटर

वहीं, अमिताभ सहवाग से पूछते हैं कि क्या वो बल्लेबाजी करते वक्त गाना गाते हैं। इस सवाल के जवाब में सहवाग सिर हिलाते हुए किशोर कुमार का गाना 'चला जाता हूं किसी की धुन में' गाना शुरू कर देते हैं। इतना ही नहीं अमिताभ के साथ मिलकर सहवाग ने कई बार गांगुली से भी मजे ले लिए। 

Kaun Banega Crorepati Season 13 Virender Sehwag, Sourav Ganguly Take Amitabh on Laughter Ride at KBC 13
kbc - फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा अमिताभ बच्चन सहवाग से पूछते हैं, 'अगर भारतीय टीम पाकिस्तान या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीतती है तो आप टीम इंडिया के लिए कौन सी दो लाइन डेडिकेट करेंगे। इसके ऊपर सहवाग अमिताभ की फिल्म शहंशाह का मशहूर डायलॉग मारते हुए कहा कि रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप लगते हैं, नाम है शहंशाह। हम तो बाप ही हैं उनके।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati Season 13 Virender Sehwag, Sourav Ganguly Take Amitabh on Laughter Ride at KBC 13
केबीसी में वीरेंद्र सहवाग - फोटो : ट्विटर

यहां मंच पर सहवाग ने पूर्व भारतीय कोच ग्रेग चैपल पर भी तंज कसा। जब अमिताभ ने सहवाग से पूछा ग्रेग चैपल पर कोई गाना डेडिकेट करना होगा तो कौन सा होगा। इस पर सहवाग कहते हैं कि अपनी तो जैसे तैसे कट जाएगी, आपका क्या होगा जनाब-ए-आली। इस बात पर गांगुली और अमिताभ दोनों ही हंसने लगे। बता दें कि गांगुली और चैपल के बीच काफी विवाद रहा था।    

विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati Season 13 Virender Sehwag, Sourav Ganguly Take Amitabh on Laughter Ride at KBC 13
कौन बनेगा करोड़पति- 13 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि कोरोना माहामारी की वजह से शो में सख्त रुप से सावधानियां बरती जा रही हैं। इसलिए शो में कंटेस्टेंट्स और शो के होस्ट में दूरियां बनाए रखने की पूरी कोशिश की जा रही है। लेकिन इस सीजन में आने वाले कंटेस्टेंट्स को इस बात का मलाल है कि वह अमिताभ से गले तक नहीं लग पा रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed