फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बिग बॉस जीतने के लायक नहीं है' वाले बयान पर सिद्धार्थ शुक्ला की खरी-खरी, इस जवाब से की बोलती बंद

Thu, 20 Feb 2020 05:29 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 20 Feb 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
Sidharth Shukla reply on undeserving winner of bigg boss 13 to kishwer merchant
Sidharth Shukla - फोटो : Mumbai, Amar Ujala

सिद्धार्थ शुक्ला भले ही बिग बॉस 13 के विनर बन गए हों लेकिन उनकी जीत शुरू से ही विवादों में रही है। कई लोगों का मनाना है कि सिद्धार्थ ये शो जीतना डिजर्व नहीं करते। बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट किश्वर मर्चेंट, शिल्पा शिंदे और प्रिंस नरूला सहित कई लोगों ने सिद्धार्थ की जीत को कटघरे में खड़ा कर दिया। अब एक इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने इसपर जवाब दिया है।

Sidharth Shukla reply on undeserving winner of bigg boss 13 to kishwer merchant
Kishwer - फोटो : Social Media

पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में जब पूछा गया कि किश्वर मर्चेंट द्वारा उन्हें अनडिजर्विंग विनर कहे जाने पर क्या कहेंगे, तो सिद्धार्थ ने कहा कि 'मुझे दुख होता है कि लोग ऐसा सोचते है, खासकर वो लोग जो खुद इस शो का हिस्सा रह चुके हैं और जानते हैं कि यह शो कैसे चलता है।'

Sidharth Shukla reply on undeserving winner of bigg boss 13 to kishwer merchant
Sidharth Shukla - फोटो : voot

उन्होंने कहा, 'आप किसी के नजरिए को बदल नहीं सकते हैं। हर किसी की अपनी राय होती है। किश्वर ने अपना ओपिनियन रखा। लोग क्या कहते हैं मुझे इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि बहुत से लोगों ने मुझे प्यार दिया, मुझे सपोर्ट किया। मैं लोगों के इस प्यार को नहीं खोना चाहता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidharth Shukla reply on undeserving winner of bigg boss 13 to kishwer merchant
sidharth shukla - फोटो : voot

पहले भी आरोपों पर जवाब दे चुके हैं सिद्धार्थ 
फिक्स्ड विनर के आरोपों पर सिद्धार्थ शुक्ला ने कहा था- 'ऐसी बातों पर आप क्या कह सकते हैं। मैंने लंबे सफर के बाद इस खिताब को जीता है। जो लोग ऐसे सवाल करते हैं उनकी सोच पर दुख होता है।अगर आप इस सीजन को शुरुआत से देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि मेरे लिए ये सफर आसान नहीं था।' 

विज्ञापन
Sidharth Shukla reply on undeserving winner of bigg boss 13 to kishwer merchant
Sidharth Shukla - फोटो : twitter

सिद्धार्थ ने आगे कहा- 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आप हर सवाल का जवाब नहीं दे सकते।' शो में घरवालों के मुद्दों को सुलझाने के लिए सलमान के हस्तक्षेप पर सिद्धार्थ ने बताया कि सलमान बहुत बढ़िया तरीके से मामलों को सुलझाते हैं। उन्होंने कहा, 'वैसे भी किसी के साथ पक्षपात करके उन्हें मिलेगा क्या? मैंने शो में बहुत कुछ किया है, और मैं उसकी सफाई भी देता था कि मैंने ये क्यों किया है। वो समझते थे और उसके बाद जो वो मुझे समझाते थे, वो मैं समझता था। हमने बहुत सी बातों और मुद्दों का संवादों के जरिए आदान-प्रदान किया। कुछ वो समझे, और कुछ मैं समझा। अगर किसी बात को वो नहीं या मैं नहीं समझा सका, मैं फिर भी खुश हूं। उन्होंने जितना समय दिया, मेरे लिए वही बहुत बड़ी बात है।'

90 के दशक में 'शिव' बनकर मशहूर हुआ था ये एक्टर, सालों बाद ये काम कर कमा रहे शोहरत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed