{"_id":"62acbc3f4d073c2fdf11510d","slug":"sidhu-moose-wala-295-song-enters-in-billboard-global-200-chart-and-is-number-3-on-youtube-global-music-video","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose Wala: बिलबोर्ड 200 की सूची में सिद्धू मूसेवाला के गाने ‘295’ ने बनाई अपनी जगह, फैंस हुए भावुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sidhu Moose Wala: बिलबोर्ड 200 की सूची में सिद्धू मूसेवाला के गाने ‘295’ ने बनाई अपनी जगह, फैंस हुए भावुक
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेश में भी है। उनके एक गाने ‘295’ ने वैश्विक बिलबोर्ड 200 की सूची में अपनी जगह बना ली है, जिसके बाद से फैंस उन्हें याद कर भावुक हो रहे हैं और लगातार सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं। इस हफ्ते वैश्विक बिलबोर्ड की सूची में मूसेवाला के गाने ने 154वां स्थान हासिल किया है।
2 of 4
सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धू मूसेवाला का असली नाम शुभदीप सिंह था। उन्होंने ‘सो हाई’, ‘द लास्ट राइड’ और ‘जस्ट लिसन’ जैसे गाने गाकर प्रसिद्धि हासिल की थी। मूसेवाला का गाना ‘295’ जुलाई 2021 में रिलीज हुआ था। इस गाने को यूट्यूब पर सुनने वालों की संख्या भी दो करोड़ के करीब पहुंच गई है। गाना 100 म्यूजिक वीडियो की ग्लोबल सूची में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। इसके अलावा ‘द लास्ट राइड’ अब छठे स्थान पर पहुंच गया है। वीडियो को यूट्यूब पर 73 लाख से अधिक व्यूज मिले हैं। यूट्यूब म्यूजिक पर ‘295’ ग्लोबल लिस्ट में चौथे स्थान पर है।
3 of 4
सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
अमेरिकी गायक केट बुश का ‘रनिंग अप दैट हिल (ए डील विद गॉड)’ इस वैश्विक बिलबोर्ड 200 की सूची में सबसे ऊपर है। वहीं, लिस्ट में एड शीरन, हैरी स्टाइल्स, लिजो, बैड बनी, कैमिला कैबेलो और जस्टिन बीबर भी शामिल हैं। सिद्धू का नाम इस लिस्ट में आने से फैंस काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
बता दें कि सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को पंजाब के मानसा जिले में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। सिद्धू की हत्या ने सभी को झकझोर कर रख दिया था। मनोरंजन जगत से जुड़े कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी थी। मशहूर रैपर ड्रेक ने भी 30 मई को मूसेवाला की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया था। इसके अलावा न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में भी सिद्धू के गानों की क्लिप चलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।