{"_id":"6293a4134f5ed751b52a20e6","slug":"sidhu-moose-wala-net-worth-sidhu-moosewala-used-to-charge-lakhs-for-his-one-show-was-fond-of-expensive-vehicles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sidhu Moose wala: एक शो के लिए लाखों चार्ज करते थे सिद्धू मूसेवाला, महंगी गाड़ियों के थे शौकीन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sidhu Moose wala: एक शो के लिए लाखों चार्ज करते थे सिद्धू मूसेवाला, महंगी गाड़ियों के थे शौकीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 29 May 2022 10:20 PM IST
सार
हाल ही में पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मनसा जिले के जवाहरके गांव के पास फायरिंग हुई गोलीबारी में गायक की मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
हाल ही में पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मनसा जिले के जवाहरके गांव के पास फायरिंग हुई गोलीबारी में गायक की मौत हो गई। अपने गानों के मशहूर सिद्धू मूसेवाला का विवादों से भी गहरा नाता रहा है। विवादों में रहने वाले सिद्धू काफी आलाशीन जिंदगी जीते थे। एक गाने के लाखों की फीस लेने वाले सिद्धू महंगी गाड़ियों के भी शौकीन थे। आइए जानते हैं सिंगर की कुल नेटवर्थ के बारे में-
2 of 5
सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
अपने गानों से लोगों का मनोरंजन करने वाले सिद्धू मूसेवाला काफी लग्जिरियस लाइफ जीते थे। असल जिंदगी में उनके कार कलेक्शन कई महंगी-महंगी कारें मौजूद थीं। वहीं उनके बाइक के शौक की बात करें तो सिद्धू के कलेक्शन में बुलेट जैसी टू व्हीलर भी शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो पंजाबी सिंगर के पास कुल 30 करोड़ की नेटवर्थ थी। सिद्धू अपने एक शो करीब 18 लाख रुपये चार्ज करते थे।
3 of 5
सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, उनकी गाड़ियों के कलेक्शन की बात करें तो सिद्धू के पास कई लग्जरी गाड़ी, आलीशान घर और जमीन जायदाद थी। उनके कार कलेक्शन में टोयोटा फॉच्यूनर, जीप जैसी गाड़ियां थी। इसके अलावा रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास काले और सफेद रंग की रेंज रोवर, ईसूजू डी-मैक्स, मर्सिडीज एएमजी 63 और मस्टैंग जैसी कार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिद्धू मूसेवाला।
- फोटो : फाइल
खबरों की मानें तो गाड़ियों के अलावा सिंगर के पास भरपूर ज्वैलरी और नकदी भी है। चुनावी एफिडेविट के मुताबिक उनके पास 5 लाख रुपए की नकदी, बैंकों में 5 करोड़ रुपए की नकदी, 18 लाख रुपए मूल्य की ज्वैलरी और जमीन इत्यादि मिलाकर करीब 8 करोड़ रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन
5 of 5
गायक सिद्धू मूसेवाला
- फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala
गौरतलब है कि रविवार शाम पंजाब के मानसा जिले में हुई गोलीबारी में सिंगर की हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक पहले गायक के पास करीब 10 गनमैन थे, लेकिन मान सरकार ने इनकी संख्या कम कर दी थी। इसके अगले दिन ही काले रंग की गाड़ी में सवार दो हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया है। मूसेवाला ने कांग्रेस की टिकट पर इसी साल मानसा से विधानसभा का चुनाव लड़ा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।