फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moose wala in Pakistan: पाक उपचुनाव में भुनाई जा रही मूसेवाला की लोकप्रियता? पोस्टर पर नजर आई सिंगर की फोटो

Thu, 30 Jun 2022 07:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 30 Jun 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala photos published on Pakistan election posters of Shah Mahmood Qureshi son zain qureshi
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर पंजाबी गायक रहे सिद्धू मूसेवाला को यह दुनिया छोड़े एक महीने से अधिक हो गया है। मगर, फैंस अपने चहेते गायक के गम से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता, जब चाहने वाले सिद्धू मूसेवाला को याद न करते हों। सिद्धू मूसेवाला के फैंस सिर्फ देश ही नहीं, दुनियाभर में हैं। उनकी मौत का शोक पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में भी मनाया गया। अब पाकिस्तान से मूसेवाला को लेकर एक और खबर सामने आई है, जो किसी को भी हैरान कर सकती है। यहां के उप चुनाव में चुनावी पोस्टर्स पर सिंगर की तस्वीर छापी जा रही हैं।

Sidhu Moose Wala photos published on Pakistan election posters of Shah Mahmood Qureshi son zain qureshi
सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : twitter

किसने छपवाई फोटो?
सिद्धू मूसेवाला के पास शोहरत की कोई कमी नहीं थी। उनकी इसी शोहरत का सहारा पाकिस्तान के उप चुनावों में लिया जाता दिख रहा है। बता दें कि पाकिस्तानी पंजाब में होने वाले उपचुनाव में इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ यानी पीटीआई के मुलतान क्षेत्र से उम्मीदवार जैन कुरैशी का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सिद्धू मूसेवाला के एक मशहूर गाने '295' का हवाला उनकी तस्वीर के साथ दिया गया है। बता दें कि जैन कुरैशी पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री और पीटीआई के डिप्टी चेयरमैन शाह महमूद कुरैशी के बेटे हैं। पिछले आम चुनाव में मुल्तान से जीतकर नेशनल असेंबली में पहुंचे थे। इसलिए हाल ही में सरकार गिरने के बाद उनकी पार्टी ने नेशनल असेंबली से इस्तीफा देने का फैसला किया था।

Sidhu Moose Wala photos published on Pakistan election posters of Shah Mahmood Qureshi son zain qureshi
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : अमर उजाला

तस्वीर से बेखबर हैं कुरैशी 
एक मीडिया संस्थान ने जब जैन कुरैशी से पोस्टर पर छपी मूसेवाला की तस्वीर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। साथ ही कहा कि कुछ दोस्तों की तरफ से उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले इस पोस्टर की तस्वीरें भेजी गई हैं। लेकिन, उन्हें नहीं मालूम कि यह तस्वीर पोस्टर पर कैसे आई है। तस्वीर को लेकर जैन कुरैशी ने यह कहा है कि जिसने भी यह तस्वीरें पोस्टर पर छपवाई हैं, वह उसका शुक्रिया अदा करना चाहेंगे। क्योंकि, उसकी वजह से पोस्टर बुरी तरह वायरल हुआ है। हमारा कोई पोस्टर इतना वायरल नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर किसने यह काम किया और इसके पीछे क्या मकसद था?

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhu Moose Wala photos published on Pakistan election posters of Shah Mahmood Qureshi son zain qureshi
सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रक पर भी दिखी थी तस्वीर
बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान में ट्रक वालों ने भी सिद्धू मूसेवाला को श्रद्धांजलि देने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। लोगों ने ट्रक पर चेहेत सिंगर की तस्वीर वाला पोस्टर लगाया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इस वीडियो में एक शख्स अपने ट्रक के पीछे सिद्धू मूसेवाला का पोस्टर बना रहा है। इसके बाद उसे साफ करता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं कुछ लोगों ने बाइक पर सिद्धू की तस्वीर छपवाई। और... अब चुनावी पोस्टर पर मूसेवाला की तस्वीर वायरल हो रही है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पाकिस्तान में सिद्धू मूसेवाला की लोकप्रियता का क्या आलम है। बता दें कि 29 मई 2022 को पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed