फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sidhu Moose Wala: मीका ने किया पंजाब में गैंगस्टर्स के खौफ का खुलासा, बोले-'पैसों के लिए बहुत से सिंगर्स..'

Sat, 04 Jun 2022 01:56 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 04 Jun 2022 01:56 PM IST
विज्ञापन
Sidhu Mosse wala Murder Case: Mika singh says many punjabi singers like mankirt aulakh and gippy grewal get threats from gangsters
mika singh, sidhu moose wala - फोटो : social media

पिछले दिनों हुई मूसेवाला की निर्मम हत्या ने पूरी पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। उनकी मौत की खबर ने सभी को हैरान और परेशान कर दिया था। जहां सभी उनके निधन के गम में डूबे हैं, वहीं दूसरी तरफ लगातार उनके मर्डर में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बता दें कि 28 साल के इस मशहूर पंजाबी सिंगर को गैंगस्टर्स द्वारा लगातार धमकाया जा रहा था और उनकी मौत के पीछे भी ऐसे ही गैंगस्टर्स का हाथ है। उनके मर्डर के बाद अब पंजाब के बाकी नामी सिंगर्स को भी गैंगस्टर्स द्वारा धमकाए जाने की खबरें आ रही हैं। इन खबरों के साथ ही एक ऐसा वाक्या सामने आया है, जिससे साबित होता है कि शायद इन खबरों में सच्चाई हो सकती है। पंजाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के पॉपुलर सिंगर मीका सिंह की सुरक्षा  बढ़ा दी गई है। इसके साथ ही मीका सिंह ने गैंगस्टर्स की ओर से सेलेब्स को मिलने वाली धमकियों को लेकर चिंता जताई है।

Sidhu Mosse wala Murder Case: Mika singh says many punjabi singers like mankirt aulakh and gippy grewal get threats from gangsters
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पाकी सिंगर्स को भी मिलती है धमकी 
पिछले दिनों हुई सिद्धू मूसेवाला की मौत पर दुख जताने के बाद अब मीका ने बाकी पंजाबी सिंगर्स को मिलने वाली धमकियों का खुलासा किया है। मीका ने एक मीडिया संस्थान को दिए इंटरव्यू में इस घटना और इससे जुड़ी बातों का खुलासा करते हुए कहा,"इस दुखद घटना से हमारी इंडस्ट्री का हर बंदा हैरान है। लेकिन मैं सभी को बताना चाहता हूं कि केवल सिद्धू ही नहीं थे, जिनको धमकियां मिल रही थीं। बल्कि कई पंजाबी सिंगर्स गिप्पी ग्रेवाल, मनकीरत औलख जैसे कई पंजाबी सिंगर्स को धमकियां मिली हैं। इस घटना के बाद हम सभी को सतर्क होने की जरूरत है।" बता दें कि  मीका सिंह इन दिनों अपने रिएलिटी शो 'मीका दी वोटी' की वजह से खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं।  

Sidhu Mosse wala Murder Case: Mika singh says many punjabi singers like mankirt aulakh and gippy grewal get threats from gangsters
मीका सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बीते छह साल से ज्यादा हुए सक्रिय 
मीका ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "गैंगस्टर्स पैसों की मांग करते हैं, जो पैसे दे देता है वो ठीक नहीं तो दूसरों को वह इसी तरह चेतावनी देते हैं। पंजाब में सिंगर्स को अक्सर गैंगस्टर्स से ऐसी धमकियां मिलती रहती हैं। बहुत सारे सिंगर्स इससे परेशान हैं। जैसे वह लोग जरा से पॉपुलर होते हैं या उनके शो चलने शुरू होते हैं, वैसे ही उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो जाती हैं। पहले हम मुंबई में अंडरवर्ल्ड का नाम सुनते थे, लेकिन अब अंडरवर्ल्ड पंजाब शुरू हो गया है जो पूरे पंजाब के लिए एक बहुत गलत संदेश है। इसका नतीजा आने वाले दिनों में यह होगा कि सेलिब्रिटीज पंजाब में शूटिंग और शो करने बंद कर देंगे। पिछले छह साल से यह लोग कुछ ज्यादा ही सक्रिय हो गए हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Sidhu Mosse wala Murder Case: Mika singh says many punjabi singers like mankirt aulakh and gippy grewal get threats from gangsters
मीका सिंह, सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया

मीका से मिले थे सिद्धू मूसेवाला 
मीका ने अपने और मूसेवाला के रिश्ते को लेकर भी खुलासा करते हुए काफी बातें की। अपनी आखिरी मुलाकात के बारे में बताते हुए मीका ने कहा,"मेरी उससे आखिरी बार मुंबई में मिला था। वह मुझसे मिलने आया था और काफी खुश था कि उसने एयरपोर्ट से मेरे घर तक अकेले सफर किया था। मैंने उसे 4-5 साल पहले एक अवॉर्ड दिया था और मैं उससे लंदन में मिला था। उसने मुझसे पूछा था कि मैं इस तरह की धमकियों से कैसे निपटता हूं... मुझे अब बहुत बुरा लग रहा है कि मैंने उसे मुंबई में शिफ्ट होने के लिए नहीं कहा।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed