फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashok saraf: ठाकुर तो गियो से हवलदार पांडु तक हर किरदार बनाया यादगार, कभी सुने हैं अशोक सराफ के ये किस्से?

Sat, 04 Jun 2022 01:40 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sat, 04 Jun 2022 01:40 PM IST
विज्ञापन
Actor Ashok Saraf Happy Birthday Know About Career Struggle Life Story News in Hindi
अशोक सराफ - फोटो : social media

अशोक सराफ सिनेमा के ऐसे मंझे हुए कलाकार जो हर किरदार में ढल जाते हैं। अभिनेता अशोक सराफ ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से लेकर छोटे पर्दे और क्षेत्रिय भाषाओं में भी काम किया है। फिल्म करण अर्जुन में मुंशी के किरदार में ठाकुर तो गियो और हवलदार पांडु जैसे किरदारों में जान फूंक देने वाले अशोक सराफ वाले  जन्मदिन 4 जून को सेलिब्रेट किया जाता है। तो चलिए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी दिलचस्प बातें।

Actor Ashok Saraf Happy Birthday Know About Career Struggle Life Story News in Hindi
अशोक सराफ अपनी पत्नी निवेदिता के साथ - फोटो : social media

18 साल छोटी लड़की से की शादी
अशोक सराफ ने निवेदिता जोश संग शादी की है। दोनों ने 1990 में शादी की थी, लेकिन दोनों की जोड़ी के बारे में ये कम ही लोग जानते कि उनकी और निवेदिता की उम्र में काफी ज्यादा अंतर है। निवेदिता अशोक से 18 साल छोटी हैं। फिलहाल दोनों आज भी एक सफल शादी शुदा जिंदगी जी रहे हैं और दोनों का एक बेटा भी है।

Actor Ashok Saraf Happy Birthday Know About Career Struggle Life Story News in Hindi
Ashok Saraf - फोटो : twitter
कहा जाता है मराठी का सम्राट
अभिनेता अशोक सराफ ने बॉलीवुड में तो अपनी अलग पहचान बनाई ही है, साथ ही उन्होंने मराठी फिल्मों और कई मराठी सीरियल्स में भी काम किया है। बताया जाता है कि अशोक को मराठी फिल्म जगत में सम्राट अशोक भी कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Ashok Saraf Happy Birthday Know About Career Struggle Life Story News in Hindi
अशोक सराफ - फोटो : social media

फिल्मों में आने से पहले करते थे ये काम
अभिनेता अशोक सराफ शुरू से ही बॉलीवुड इंड्स्ट्री में पहचान बनाना चाहते थे, लेकिन उनके पिता चाहते थे कि अशोक पढ़ने-लिखने के बाद एक अच्छी नौकरी करे। अशोक अपने पिता की उम्मीदों को भी नहीं तोड़ना चाहते थे, इसलिए उन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में नौकरी कर ली लेकिन, साथ ही वह थिएटर से भी जुड़े रहे और नाटकों में हिस्सा लेते रहे।

विज्ञापन
Actor Ashok Saraf Happy Birthday Know About Career Struggle Life Story News in Hindi
अशोक सराफ फिल्म के एक दष्य में - फोटो : insta

जब कंबल से छुपाना पड़ा मुंह
अपनी कॉमेडी से सबको हंसाने वाले अशोक सराफ हमेशा से ही अभिनय को अपनाना चाहते थे और उन्होंने इसमें सफलता भी पाई। अशोक के बारे में एक किस्सा है कि जब वह अपनी पहली फिल्म की शूटिंग के लिए कोल्हापुर जा रहे थे, तो इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें पहचान लिया, हालांकि उन्होंने ये कहते हुए अभिनेता का मजाक बनाया कि उनका जीवन अभिनेता से बेहतर है। इसके बाद अशोक सराफ ने कंबल के नीचे अपना चेहार छुपा लिया था।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed