साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता सत्यराज को 'बाहुबली' फिल्म में कट्टप्पा के किरदार से पूरे भारत में काफी ज्यादा लोकप्रिय हासिल हुई। रविवार (23 मार्च) को उन्होंने अपने इस किरदार को लेकर एक खास बात साझा की। उन्होंने कहा कि सलमान खान के साथ फिल्म 'सिकंदर' में काम करने से ज्यादा खुशी उन्हें सलमान के पिता और मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान से मिलने में हुई।
Sikandar Trailer Launch: 'पापा, कटप्पा', सलमान ने पिता सलीम खान से खास अंदाज में कराया सत्यराज का परिचय
Sikandar Trailer Launch Event: हाल ही सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का ट्रेलर लॉन्च किया गया। इस दौरान फिल्म के विलेन सत्यराज ने दिलचस्प बात साझा करते हुए बताया कि उन्हें सलीम खान से कैसे मिलवाया गया?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म 'सिकंदर' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सत्यराज ने अपनी खुशी जाहिर की। इस फिल्म में वह मुख्य विलेन की भूमिका में नजर आएंगे। सत्यराज ने कहा कि इस इवेंट से पहले उन्हें सलीम खान से मिलने का मौका मिला, जिसे वह अपने लिए बहुत बड़ा अवसर मानते हैं।
Sikandar: 31 साल छोटी एक्ट्रेस संग काम करने पर हुआ सवाल तो भड़के सलमान, बोले- आपको क्यों दिक्कत हो रही है?
सत्यराज ने कहा, "आज मेरे लिए सबसे खुशी की बात ये रही कि मैं सलीम जी से मिल पाया। सलमान ने मुझे उनसे मिलवाया और कहा, 'पापा, ये कट्टप्पा हैं।' मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि जब मैं कॉलेज में पढ़ता था तब मैंने सुना था कि सलीम-जावेद साहब ने अपनी स्क्रिप्ट से कई एक्टर्स को हीरो बनाया। सलमान जी के साथ काम करने से ज्यादा, सलीम जी से मिलना मेरे लिए बड़ा मौका है।"
Sikandar Movie: 'सिकंदर' फिल्म की खास बातें, क्यों बन सकती है बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट? जानिए पांच कारण
सत्यराज ने फिल्म के निर्देशक एआर मुरुगदास को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि एआर मुरुगदास ने उन्हें इस फिल्म में एक बार फिर से विलेन का किरदार निभाने का मौका दिया है। सत्यराज ने अपने करियर के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं पिछले 47 साल से इंडस्ट्री में हूं। मैं अब तक 258 फिल्में कर चुका हूं। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक विलेन के रूप में की थी। बाद में, मुझे हीरो बनने का मौका मिला और मैंने 100 फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई। मुरुगदास सर ने मुझे फिर से एक विलेन बनाया। पहले जब मैंने ऐसा रोल किया था तो वो ट्रेंडसेटर बन गया था। इस बार फिर से उस स्टाइल में काम करके बहुत मजा आया।"
फिल्म 'सिकंदर' में सत्यराज के अलावा काजल अग्रवाल, अंजिनी धवन और शरमन जोशी जैसे सितारे भी अहम किरदारों में हैं। ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में काजल अग्रवाल ने कहा, "इतनी बड़ी फिल्म और इतने शानदार सितारों के साथ काम करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। मुझे नहीं लगता कि फिल्मों की संख्या मायने रखती है, हर बार वही उत्साह रहता है।"

कमेंट
कमेंट X