फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sikandar: 'सिकंदर' के टीजर को मिल रहे प्यार से फिल्म के निर्माता गदगद, सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

Sun, 29 Dec 2024 12:55 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 29 Dec 2024 12:55 PM IST
सार

Sikandar:फिल्म सिकंदर के टीजर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी वजह से फिल्म के निर्माता भी गदगद हैं। दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया के बाद प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए फैंस का आभार व्यक्त किया है। 
 

विज्ञापन
Sikandar Teaser Producer of Salman Khan upcoming Film Overwhelmed by audience response
सिकंदर टीजर - फोटो : यूट्यूब:@NadiadwalaGrandson

सलमान खान की आगामी फिल्म 'सिकंदर' का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया था। महज 20 घंटे के अंदर इसने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है। अब तक के आंकड़े के अनुसार फिल्म के टीजर को यूट्यूब पर तीन करोड़ 10 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। लोगों से मिल रहे इस प्यार से फिल्म के निर्माता भी काफी ज्यादा खुश हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस का आभार व्यक्त किया है।


यह भी पढ़ें-  Katrina Kaif-Vicky Kaushal: स्टाइलिश लुक में स्पॉट हुए विक्की-कैटरीना कैफ? एक साथ मनाएंगे नया साल

Sikandar Teaser Producer of Salman Khan upcoming Film Overwhelmed by audience response
सिकंदर टीजर - फोटो : यूट्यूब:@NadiadwalaGrandson
नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने किया खास पोस्ट

प्रोडक्शन हाउस नाडियाडवाला ग्रैंडसन ने रविवार, 29 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला की पुरानी और नई तस्वीरें साझा करते हुए एक विशेष पोस्ट साझा किया। 
यह भी पढ़ें-  Twinkle Khanna B'day: पत्नी ट्विंकल के जन्मदिन पर उत्साहित हुए अक्षय कुमार, मजेदार वीडियो से बटोरी वाहवाही

View this post on Instagram

A post shared by Nadiadwala Grandson (@nadiadwalagrandson)


Sikandar Teaser Producer of Salman Khan upcoming Film Overwhelmed by audience response
सिकंदर टीजर - फोटो : यूट्यूब:@NadiadwalaGrandson
लोगों को जताया आभार

इस पोस्ट में कैप्शन लिखा गया, "तब और अब... कुछ चीजें वाकई कभी नहीं बदलतीं। सिकंदर का सफर आपके प्यार से शुरू हुआ। सिकंदर टीजर के लिए आपने जो अपार समर्थन दिखाया है, उसके लिए आपका धन्यवाद। हम आपके बहुत आभारी हैं।" 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sikandar Teaser Producer of Salman Khan upcoming Film Overwhelmed by audience response
सिकंदर टीजर - फोटो : यूट्यूब:@NadiadwalaGrandson
रश्मिका के साथ जमेगी सलमान की जोड़ी

फिल्म सिकंदर में सलमान खान के साथ पहली बार रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। इससे पहले वह बॉलीवुड की फिल्म एनिमल में नजर आ चुकी हैं। फिल्म का निर्देशन साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर एआर मुरुगदास कर रहे हैं। फिल्म के टीजर को देखने के बाद फैंस में गजब का उत्साह है। 

विज्ञापन
Sikandar Teaser Producer of Salman Khan upcoming Film Overwhelmed by audience response
सिकंदर पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @beingsalmankhan
फैंस को मिलेगी ईद पर ईदी

सलमान खान के फैंस के लिए यह फिल्म खास होने वाली है, क्योंकि वे भाईजान को पूरे स्वैग के साथ एक बार फिर से एक्शन मोड में देखेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। ऐसा होता है या नहीं यह तो अगले साल ईद पर ही पता चल सकेगा।
संबंधित वीडियो

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed