फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिता अनुपम खेर की तरह मुकाम हासिल नहीं कर पाए सिकंदर, अब फिल्मों में करते हैं साइड रोल

Tue, 27 Oct 2020 09:58 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Tue, 27 Oct 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
Sikander Kher Birthday Special know unknown facts about him
सिकंदर खेर, अनुपम खेर - फोटो : instagram: sikandarkher

बॉलीवुड अभिनेता सिकंदर खेर अपना जन्मदिन 31 अक्तूबर को मनाते हैं। उनका जन्म साल 1982 में अभिनेत्री किरण खेर और बिजनेसमैन गौतम बेरी के घर में हुआ था, लेकिन शादी के कुछ सालों बाद किरण खेर और गौतम बेरी का तलाक हो गया। कुछ समय बाद किरण खेर ने अभिनेता अनुपम खेर से शादी कर ली। इसके बाद से सिकंदर की पहचान सिकंदर खेर से होने लगी।

Sikander Kher Birthday Special know unknown facts about him
सिकंदर खेर - फोटो : instagram: sikandarkher

सिकंदर खेर ने अपनी पूरी पढ़ाई देहरादून के दून स्कूल से की। इसके बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से छह महीने का थिएटर कोर्स किया। सिकंदर खेर ने अपने करियर की शुरुआत सह निर्देशक के तौर पर की थी। वह शाहरुख खान की फिल्म दिल तो पागल है और देवदास में सह निर्देशक थे। सिकंदर खेर ने अपने अभिनय की शुरुआत निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म से की थी।

Sikander Kher Birthday Special know unknown facts about him
सिकंदर खेर - फोटो : instagram: sikandarkher

सिकंदर खेर की डेब्यू फिल्म वुडस्टॉक विला थी। यह फिल्म साल 2008 में आई थी। इस फिल्म में सिकंदर खेर के अलावा गुलशन ग्रोवर, संजय दत्त, नेहा ओबेरॉय और अरबाज खान सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म वुडस्टॉक विला बॉक्स ऑफिस की कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी और फ्लॉप हो गई। हालांकि दर्शकों ने फिल्म में सिकंदर खेर के अभिनय को पसंद किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sikander Kher Birthday Special know unknown facts about him
सिकंदर खेर - फोटो : instagram: sikandarkher

सिकंदर खेर फिल्म खेले हम जी जान से, प्लेयर्स, औरंगजेब, तेरे बिन लादेन 2, मिलन टॉकीज, रोमियो अकबर वॉल्टर और द जोया फैक्टर में नजर आ चुके हैं। उनकी इन सभी फिल्मों को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिला थी। अनुपम खेर के बेटे होने के बावजूद सिकंदर खेर को वह सफलता हासिल नहीं हो पाई जितनी उनके पिता को मिली। वह फिल्मों में अब केवल सह कलाकार के तौर पर नजर आते हैं। 

विज्ञापन
Sikander Kher Birthday Special know unknown facts about him
सिकंदर खेर - फोटो : file photo

सिकंदर खेर ने फिल्मों को अलावा छोटे पर्दे पर भी अपना अभिनय दिखाया है। वह टीवी सीरियल 24 और सेंस 8 में नजर आ चुके हैं। आखिरी बार सिकंदर खेर अभिनेत्री सुष्मिता सेन की वेब सीरीज आर्या में नजर आए थे। इस वेब सीरीज में सिकंदर खेर के किरदार को नाम दौलत था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। साथ ही उनकी यह वेब सीरीज भी हिट साबित हुई थी। 

पढ़ें: TIARA REPORT: आलिया को इस कैटेगरी में मिली विराट से कड़ी टक्कर, दीपिका-रणवीर की जोड़ी बनी नंबर वन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed