{"_id":"5da6e6da8ebc3e93c418c4d7","slug":"simi-garewal-birthday-special-bollywood-debut-at-age-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"70 के दशक में बोल्ड सीन देकर इस अभिनेत्री ने मचा दी थी सनसनी, 15 की उम्र में किया था डेब्यू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
70 के दशक में बोल्ड सीन देकर इस अभिनेत्री ने मचा दी थी सनसनी, 15 की उम्र में किया था डेब्यू
एंटरटेनमेंट डेस्क
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 16 Oct 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
simi garewal
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल का जन्म 17 अक्टूबर 1947 को हुआ था। पंजाब के मुक्तसर में जन्मीं सिमी का पालन-पोषण इंग्लैंड में हुआ और उनकी पढ़ाई-लिखाई न्यूलैंड हाउस स्कूल में बहन अमृता के साथ हुई। उनके जन्मदिन पर चलिए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
2 of 5
simi garewal
विदेश में रहने की वजह से सिमी के उच्चारण में फर्क था। इस वजह से फिल्म मेकर्स ने इन्हें 'टार्जन गोज टू इंडिया' फिल्म में एक रोल ऑफर किया। उस समय सिमी महज 15 साल की थीं। फिरोज खान के साथ 1962 में सिमी ग्रेवाल की ये डेब्यू फिल्म थी।
3 of 5
simi garewal
- फोटो : social media
अपने फिल्मी करियर के दौरान सिमी ने कई ऐसे बोल्ड सीन दिए जिन्होंने हर तरफ सनसनी मचा दी थी। 1970 में राज कपूर की फिल्म रिलीज हुई 'मेरा नाम जोकर'। फिल्म में सिमी ग्रेवाल का रोल इतना लंबा तो नहीं था लेकिन वो कहानी के आधार बिंदु पर घूमती थीं। खेत में कपड़े बदलने का उनका सीन हिंदी सिनेमा के सबसे चर्चित बोल्ड दृश्यों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
simi garewal
- फोटो : social media
इसके बाद सिमी ने 1972 में फिल्म 'सिद्धार्थ' में न्यूड सीन दिया था। उस दौर में जब अभिनेत्रियां साड़ी पहनती थीं और पर्दे पर किस करने से भी कतराती थीं। सिमी ग्रेवाल ने न्यूड सीन देकर सुर्खियां बटोरी थीं। सिमी को बड़े निर्देशकों जैसे राज कपूर, सत्यजीत रे, मृणाल सेन और राज खोसला के साथ काम करने का मौका मिला। फिल्म 'कर्ज' में नेगेटिव रोल में सिमी ग्रेवाल सबकी नजर में आ गईं।
विज्ञापन
5 of 5
simi garewal
- फोटो : file photo
सिमी ग्रेवाल का नाम अभिनय के साथ-साथ एक एंकर के रूप में भी याद किया जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के साथ उन्होंने कई कार्यक्रम बनाए थे। सिमी स्टार प्लस के टॉक शो 'इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल' की होस्ट बनीं जिसमें वो बॉलीवुड, बिजनेसमैन, क्रिकेटर्स और मीडिया के नामी लोगों का इंटरव्यू लेती थीं। सिमी ने बीबीसी के डॉक्यू ड्रामा 'महाराजास' के लिए भी काम किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।