फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिमी ग्रेवाल के ट्वीट पर मचा बवाल, यूजर बोला- दिल्ली पुलिस हिरासत में लें

Thu, 16 Jan 2020 10:23 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 16 Jan 2020 10:23 AM IST
विज्ञापन
Simi Garewal tweet controversy user demand to arrest her
Simi Garewal - फोटो : Social Media

कश्मीर घाटी में 2 आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने दविंदर सिंह की पुलवामा हमले में भूमिका को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस बीच बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट किया, जिस पर बबाल हो गया।

Simi Garewal tweet controversy user demand to arrest her
simi garewal

सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट कर लिखा, 'आतंकवादियों को दिल्ली लाओ। गणतंत्र दिवस पर बम धमाका। सैकड़ों की मौत। मुसलमानों को दोषी ठहराया और निशाना बनाया। क्या यही पटकथा थी?'
 



 

Simi Garewal tweet controversy user demand to arrest her
simi garewal

सिम्री ग्रेवाल के इस ट्वीट के पर एक यूजर ने गृह मंत्रालय और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए अभिनेत्री को हिरासत में लेने की मांग की। वहीं एक और यूजर ने सवाल किया कि क्या उनका परिवार भारत शरणार्थी के रूप में आया था?
 



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Simi Garewal tweet controversy user demand to arrest her
simi garewal - फोटो : social media

इस पर रिप्लाई करते हुए सिमी ने कहा कि उनके परिवार की तीन पीढ़ियां देश को समर्पित रही हैं। वे सभी आर्मी ऑफिसर रहे हैं। उन्होंने बहादुरी से देश की सेवा की है।
 



 

विज्ञापन
Simi Garewal tweet controversy user demand to arrest her
रणदीप सुरजेवाला - फोटो : ANI

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने मंगलवार को कहा था कि कि पुलवामा हमले में हमारे 42 जवान शहीद हो गए। हमने कई बार सवाल किया कि आरडीएक्स कौन लेकर आया? कई बार पूछा कि हमले के लिए इस्तेमाल कार सेना के काफिले में कैसे आ गई? मोदी जी, अमित शाह जी और राजनाथ सिंह जी ने इसका जवाब नहीं दिया। अब सामने आया है कि यही दविंदर सिंह पुलवामा का डीएसपी था। क्या दविंदर सिंह एक मेाहरा है। या देविंदर सिंह ही षड्यंत्र का सूत्रधार है? इस सारे मामले की गंभीर और गहन जांच की जरूरत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed