सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कमाई के मामले में कई कदम आगे निकली 'सिंबा', 10 दिन बाद भी रणवीर की फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 07 Jan 2019 01:23 PM IST
विज्ञापन
Simmba Movie Box Office Collection Day 10
simmba

रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म 'सिंबा' को रिलीज हुए 10 दिन बीत चुके हैं। फिल्म ने 10 दिन में 190 करोड़ के पार कलेक्शन कर लिया है। 'सिंबा' नए साल में दर्शकों के लिए बेहतरीन एंटरटेनमेंट फिल्म साबित हुई है। महज एक दिन के  और कलेक्शन के बाद ये फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो जाएगी।

Trending Videos
Simmba Movie Box Office Collection Day 10
सिंबा

सिंबा ने ओपनिंग डे पर 20 करोड़ 72 लाख, शनिवार को फिल्म ने 23 करोड़ 33 लाख, तीसरे दिन फिल्म ने 31 करोड़ 6 लाख रुपये की कमाई की। चौथे दिन फिल्म ने भारतीय बाजार में 21.24 करोड़ का बिजनेस किया। 5वें दिन के कलेक्शन के बाद ही ये आंकड़ा 124 करोड़ पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Simmba Movie Box Office Collection Day 10
simmba - फोटो : instagram

फिल्म ने दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 9.02 करोड़, शनिवार को कलेक्शन में ग्रोथ करते हुए 13.32 करोड़ का कमाई और रविवार को फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ 17.49 करोड़ की कमाई की। इस तरह फिल्म ने अब तक 190.64 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। रोहित शेट्टी की फिल्म 'चेन्नई एक्सप्रेस' और 'गोलमाल अगेन' के बाद 'सिंबा' तीसरी फिल्म है जो 200 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।
 



 

Simmba Movie Box Office Collection Day 10
simmba - फोटो : instagram

फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। 'सिंबा' साल 2018 की तीसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन वाली फिल्म बन गई है। संजू ने बॉक्स ऑफिस पर 341 करोड़, पद्मावत ने 300 करोड़ का बिजनेस किया था। करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी 'सिंबा' में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है। सारा की यह इस साल की दूसरी फिल्म है। 

विज्ञापन
Simmba Movie Box Office Collection Day 10
simmba - फोटो : instagram

'सिंबा' साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है। फिल्म एक भ्रष्ट पुलिसवाले की कहानी है, जो एक घटना के बाद ईमानदार बन जाता है। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों ने अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है। यह एक्शन-ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर दिन प्रतिदिन धमाल मचा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed