रणवीर सिंह की सिम्बा बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखे हुए है। फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और निगाहें 250 करोड़ की ओर हैं, हालांकि अभी फिल्म को इसके लिए इंतजार करना होगा। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी ये फिल्म आने वाले दिनों में और भी कई रिकॉर्ड बना सकती है।
इस वजह से 'सिम्बा' की रफ्तार पर लग सकती है लगाम, जानें कितना रहा 14वें दिन का कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने ट्वीट किया कि 'फिल्म ने रिलीज के 13 दिन बाद कुल 208 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।' जिस तरह फिल्म अपना बिजनेस कर रही है उसके बाद माना जा रहा है गुरुवार को इसकी कमाई 4 करोड़ के आस-पास रहेगी।
#Simmba crosses *lifetime biz* of #GolmaalAgain on Day 13... Will cross ₹ 60 cr in Week 2, taking the 2-week total to ₹ 212 cr+... [Week 2] Fri 9.02 cr, Sat 13.32 cr, Sun 17.49 cr, Mon 6.16 cr, Tue 6.03 cr, Wed 5.31 cr. Total: ₹ 208.14 cr. India biz.
न्यू ईयर के मौके पर रिलीज हुई सिम्बा ने छुट्टियों का पूरा फायदा उठाया और दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही। रोहित शेट्टी मसाला फिल्मों के उस्ताद माने जाते हैं एक बार फिर उन्होंने सिम्बा के जरिए साबित कर दिया कि वो दर्शकों की नब्ज पकड़ने में कामयाब साबित हुए। गोलमाल अगेन और चेन्नई एक्सप्रेस के बाद रोहित शेट्टी की ये तीसरी फिल्म है जिसने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया।
सलमान खान के बाद रणवीर सिंह दूसरे एक्टर हैं जो एक ही साल में 500 करोड़ के क्लब में शामिल हो गए हैं। पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 302.15 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद साल के आखिर में रिलीज हुई सिम्बा ने अब तक 208 करोड़ का बिजनेस किया है। इस तरह रणवीर सिंह की दोनों फिल्मों ने कुल 510.15 करोड़ की कमाई कर ली है।सलमान खान ने साल 2015 में ये कारनामा कर दिखाया था। बजरंगी भाईजान ने बॉक्स ऑफिस पर 320.34 और प्रेम रतन धन पायो ने 210.16 करोड़ का बिजनेस किया था। दोनों फिल्मों के कुल कलेक्शन को मिला दें तो एक साल में सलमान की फिल्म ने 530.50 करोड़ का बिजनेस किया था।
इस शुक्रवार सिम्बा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं और कमाई पर असर पड़ सकता है। बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर और उरी दस्तक दे चुकी है। द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राजनीतिक जीवन पर आधारित है, जिसमें अनुपम खेर और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। वहीं सर्जिकल स्ट्राइक पर बेस्ड उरी में विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं।