फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल के आखिर में 'सिम्बा' का छप्परफाड़ कलेक्शन, 3 दिन में किया इतने करोड़ का बिजनेस

Mon, 31 Dec 2018 02:17 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 31 Dec 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
simmba movie day 3 box office collection
simmba - फोटो : instagram

रणवीर सिंह और सारा अली खान स्टारर सिम्बा साल के आखिर में बॉलीवुड को तोहफा दे गया। पहले ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान फिर जीरो के फ्लॉप हो जाने से टिकट खिड़की पर सूखा सा पड़ा रहा। दोनों खान की फिल्में भले ना चलीं लेकिन रणवीर सिंह ने कमाल कर दिखाया। फिल्म को क्रिटिक्स ने तो सराहा अब दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है। न्यू ईयर की छुट्टियों में फिल्म को और फायदा मिलने की उम्मीद है।

simmba movie day 3 box office collection
simmba - फोटो : instagram

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंघम में अजय देवगन ने जहां ईमानदार पुलिसवाले का किरदार निभाया था तो वहीं सिम्बा में रणवीर सिंह एक भ्रष्ट पुलिसवाले बने हैं। सिम्बा के कलेक्शन पर नजर डालें तो रणवीर सिंह की ये सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म है। इससे पहले पद्मावत ने पहले दिन 19 करोड़ का बिजनेस किया था।

simmba movie day 3 box office collection
simmba - फोटो : instagram
फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक, 'दूसरे दिन भी सिम्बा की दहाड़ जारी... शुक्रवार को फिल्म ने 20.72 करोड़ तो वहीं शनिवार को 23.33 करोड़ रुपये जुटाए। इस तरह दो दिन में इसने 44.05 करोड़ का बिजनेस किया।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
simmba movie day 3 box office collection
simmba - फोटो : instagram

बॉक्स ऑफिस इंडिया के मुताबिक, रविवार को सिम्बा ने बंपर कलेक्शन किया और 31 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। तीन दिन में ही फिल्म ने कुल 76 करोड़ का बिजनेस कर लिया। ऐसे में अब वीकडेज पर सभी की निगाहें हैं। जब टिकट के दाम भी कम होंगे और न्यू ईयर पर लोग अपने परिवार के साथ समय बिताने के मूड में भी हैं।

विज्ञापन
simmba movie day 3 box office collection
simmba - फोटो : instagram

करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी सिम्बा में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम रोल है। फिल्म में अजय देवगन कैमियो रोल में हैं। जो सिंघम का किरदार निभा रहे हैं। सारा की यह इस साल की दूसरी फिल्म है। सिम्बा साउथ की सुपरहिट फिल्म टेम्पर की रीमेक है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed