{"_id":"5ab886f64f1c1bbb758b7b21","slug":"singer-aditya-narayan-accident-case-auto-driver-still-unconsious-in-hospital-condition-worst","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"15 दिन बाद फिर मुश्किल में आदित्य नारायण, कार से घायल ऑटो ड्राइवर की हालत नाजुक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
15 दिन बाद फिर मुश्किल में आदित्य नारायण, कार से घायल ऑटो ड्राइवर की हालत नाजुक
Mon, 26 Mar 2018 11:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 26 Mar 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के मशहूर सिंगर व टीवी शो होस्ट आदित्य नारायण ने 12 मार्च 2018 को अपनी कार से एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी थी। इस घटना में दो लोग घायल हो गए थे। घायलों को तुरंत कोकिला बेन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। इस दुर्घटना में घायल हुए ऑटो ड्राइवर की हालत काफी नाजुक थी। खबर थी कि पापा उदित नारायण और बेटे आदित्य नारायण उस ऑटो ड्राइवर के इलाज का पूरा खर्च उठा रहे हैं। आपको बता दें कि इस हादसे को हुए 2 सप्ताह का समय बीत चुका है लेकिन अभी भी उस ऑटो ड्राइवर की हालत गंभीर बनी हुई है।
2 of 4
aditya narayan
इतने दिनों के बाद भी उस ऑटो ड्राइवर की हालत में कोई सुधार नहीं आया है। उसकी हालत और ज्यादा बिगड़ती जा रही है। उसने न ही अभी तक कोई शब्द बोला है और न ही अपने परिवार के किसी शख्स को पहचान सका है। वह अपनी आंखे थोड़ी सी खोल लेता है और अपना बायां हिस्सा थोड़ा सा हिला पाता है। इसके अलावा उसका पूरा शरीर किसी तरह का काम नहीं कर पा रहा है।
3 of 4
खबर है कि उदित नारायण और बेटे आदित्य दोनों ही कई बार अस्प्ताल में ऑटो ड्राइवर के परिवार से मुलाकात करने पहुंचे हैं। इसके अलावा आदित्य की मां भी अस्पताल जाकर ड्राइवर के परिवार से मिल चुकी हैं। स्पॉटब्वॉय. कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक 64 वर्षीय इस ड्राइवर की जिंदगी काफी मुश्किलों भरी रही है। उसके 2 बच्चें हैं। एक 25 साल का बेटा है जबकि एक 30 साल की बेटी है जिसकी अभी तक शादी नहीं हुई है। परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आदित्य नारायण (फाइल फोटो)
मिल बंद हो जाने के बाद घायल ड्राइवर की जॉब चली गई थी जिसके बाद उसने अपने दोस्तों से लोन लेकर ऑटो खरीदा था लेकिन कुछ दिनों के अंदर ही वह चोरी हो गई थी। उसने बैंक से लोन लेकर दोबारा ऑटो खरीदा जिसकी हर महीने वो 7000 रुपये की EMI देता है। इसके बाद बचे हुए पैसे से वह अपना घर चलाता है। हालांकि इस दुर्घटना के बाद उसके परिवार की हालत अब और भी ज्यादा खराब हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।