फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EXCLUSIVE: ‘एक गायक की मंजिल सिर्फ फिल्मों में गाना ही नहीं है’, गायक और होस्ट आदित्य नारायण ने कही दिल की बात

Sat, 06 Aug 2022 09:32 AM IST
हर्षिता सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 06 Aug 2022 09:32 AM IST
सार

मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य की घुट्टी में संगीत में मिला है। 35 साल के हो गए आदित्य नारायण 30 साल से गाने गा रहे हैं। टेलीविजन शो ‘इंडियन आयडल’ के 13वें सीजन के वह फिर से होस्ट बने हैं।

विज्ञापन
singer aditya narayan shares his views on singing in exclusive interview with amar ujala on his birthday
आदित्य नारायण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य की घुट्टी में संगीत में मिला है। 35 साल के हो गए आदित्य नारायण 30 साल से गाने गा रहे हैं। टेलीविजन शो ‘इंडियन आयडल’ के 13वें सीजन के वह फिर से होस्ट बने हैं। हाल ही में रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' में अपने गाने को वह एक बड़ी उपलब्धि मानते हैं। वह कहते भी हैं, 'हम सब बचपन से यशराज फिल्म्स का सिनेमा देखकर बड़े हुए हैं। यशराज फिल्म्स की किसी पिक्चर के लिए गाना मेरा भी सपना था। फिल्म ‘शमशेरा’ के साथ वह पूरा हो गया।’ आदित्य नारायण का मानना है कि समय के साथ साथ हिंदी फिल्मों का संगीत भी बदल रहा है। बस लोगों के पास अब गाने सुनने का समय नहीं है। वह इस बात पर भी जोर देकर कहते हैं कि मनोरंजन जगत में आने वाले गायकों के पास मौजूदा दौर में काम की कमी नहीं है और फिल्मों में गाकर मिलने वाले पैसे से कहीं ज्यादा रकम आज के गायक स्टेज शोज से कमा रहे हैं। उनसे एक खास बातचीत...

singer aditya narayan shares his views on singing in exclusive interview with amar ujala on his birthday
आदित्य नारायण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

नए जमाने के नए संगीत को लेकर आपका क्या मानना है?
मेरा यही कहना है कि नए दौर में फिल्मों के गानों के अलावा भी बहुत सारे गायक और संगीतकार अपने गाने निकाल रहे है। अभी दुनिया बहुत बड़ी हो गई है। इंडस्ट्री भी बहुत बड़ी हो गई है। अभी वो समय गया जब उदित नारायण, कुमार सानू और अलका याग्निक जैसे गायक ही गीत गाते थे। अब माहौल पूरी तरह से बदल गया है अब अलग अलग तरह की ऑडियंस हो गयी है। हर ऑडियंस की अपनी अपनी पसंद है। आज जितने बड़े जुबिन नौटियाल हैं, उतने ही बड़े दूसरे गायक जैसे फैजल, सलमान अली और प्रतीक कुहाड़ भी हैं।

singer aditya narayan shares his views on singing in exclusive interview with amar ujala on his birthday
आदित्य नारायण - फोटो : Instagram @adityanarayanofficial

लेकिन पहले के गानों की जो शेल्फ लाइफ होती है, वह अब नहीं दिखती। आपके पिता के गाने अब भी लोग गुनगुनाते हैं, 20 साल बाद लोगों को आपका कौन सा गाना याद रह जाएगा?
मैं जो भी काम करता हूं, पूरी ईमानदारी से करता हूं। मैं उन म्यूजिशियन में से नहीं हूं जो बहुत सारे गाने गाते हैं। बहुत सारा काम करते हैं। मैं सिर्फ गिने चुने ही काम करता हूं, जो भी गाता हूं  उस पर बहुत ही मेरा फोकस होता है। अभी 35 साल की उम्र में यह बोलना बहुत मुश्किल है कि कौन सा गाना याद किया जाएगा।  मुझे लगता है कि मेरा बेहतर काम अभी आना बाकी है। मेरे पिताजी ने 34 साल की उम्र में पहला हिट गाना ‘कयामत से कयामत तक’ के लिए गाया था। मैं अपने आपको बहुत खुशनसीब समझता हूं कि इतनी उम्र में इतना सारा काम मैंने कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
singer aditya narayan shares his views on singing in exclusive interview with amar ujala on his birthday
aditya narayan

फिर भी कोई तो गाना होगा जो दिल के बहुत करीब हो?

मेरी पहली फिल्म बतौर लीड एक्टर 'शापित' थी। उस फिल्म का गीत ‘तेरे बिना’ मुझे बहुत ही स्पेशल लगता है। उस फिल्म की मेरी जो कोस्टार श्वेता अग्रवाल अब मेरी बीवी हैं। हमारी एक प्यारी सी बेटी है। मेरी जिंदगी में श्वेता की बहुत अहमियत है। और, उस फिल्म के गीत की भी। इसके अलावा 'रामलीला' फिल्म में मैंने रणवीर सिंह के लिए 'ततड़ ततड़' गया था। यह गाना मेरे करियर में मील का पत्थर साबित हुआ। 'शमशेरा' का गीत 'जी हुजूर' भी मेरे लिए बहुत खास है।

विज्ञापन
singer aditya narayan shares his views on singing in exclusive interview with amar ujala on his birthday
अपने पिता उदित नारायण के साथ आदित्य - फोटो : Instagram @adityanarayanofficial

और, अपने पिताजी के पसंदीदा गानों के बारे में क्या कहेंगे?
मेरा पापा एक इंस्टीट्यट हैं। मैं उनका सबसे बड़ा फैन भी हूं। वह अपने दौर के इकलौते गायक हैं जो अब भी गा ही रहे हैं। उनकी फिल्म ‘क़यामत से कयामत तक’ के सारे गाने मुझे बेहद पसंद है। पापा ने ए आर रहमान के साथ बहुत अच्छा काम किया है। फिल्म ’दिल से’ का गीत ‘ऐ अजनबी’, फिल्म 'लगान' के सारे गाने बेमिसाल हैं। इनके अलावा ‘कुछ कुछ होता है’, ‘दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘वीर जारा’ जैसी तमाम फिल्मों के गीत मेरे बहुत ही फेवरेट गीत हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed