फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Liger Song Aafat Out: रिलीज हुआ 'लाइगर' का नया गाना 'आफत', दिखी अनन्या-विजय देवरकोंडा की हॉट केमिस्ट्री

Sat, 06 Aug 2022 09:25 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sat, 06 Aug 2022 09:25 AM IST
विज्ञापन
Liger song Aafat Released: Celebrates Vijay Deverakonda and Ananya Panday love story
Liger Song Aafat - फोटो : सोशल मीडिया

आखिरकार विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' का गाना 'आफत' रिलीज हो गया है। इस म्यूजिक वीडियो में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। मेकर्स ने गाने में अनन्या को 'खूबसूरत ड्रामा क्वीन' के रूप में पेश किया, जो फिल्म में विजय देवरकोंडा की प्रेमिका का किरदार निभा रही हैं। बता दें कि यह तेलुगू-हिंदी भाषी साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म से विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं।  

Liger song Aafat Released: Celebrates Vijay Deverakonda and Ananya Panday love story
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

इस वजह से 5 अगस्त को नहीं रिलीज हुआ गाना
फिल्म लाइगर का गाना 'आफत' तनिष्क बागची और जहरा खान द्वारा गाया गया एक रोमांटिक ट्रैक है। बता दें कि लाइगर के मेकर्स पहले 'आफत' नामक गाने को शुक्रवार की शाम चार बजे रिलीज करने वाले थे। लेकिन अज्ञात कारणों की वजह से रिलीज से चंद मिनट पहले मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बदल दी। जी हां, फिल्म के निदर्शेक पुरी जगन्नाथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि तकनीकी खराबी की वजह से ‘आफत’ गाने को 5 अगस्त को रिलीज न करके 6 अगस्त को सुबह 9 बजे रिलीज किया जाएगा। 
 

Liger song Aafat Released: Celebrates Vijay Deverakonda and Ananya Panday love story
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

रिलीज होने वाले हैं तीन और गाने
फिल्म 'लाइगर' को सेंसर अधिकारियों द्वारा 'यूए' प्रमाणपत्र मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 20 मिनट का है, जिसमें का फर्स्ट हाफ 1 घंटा 15 मिनट और सेकेंड हाफ 1 घंटा 5 मिनट का है। प्रोडक्शन हाउस के सूत्रों ने बताया कि फिल्म में सात फाइट सीन और छह गाने हैं। यानी अभी फिल्म के तीन गाने और रिलीज होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Liger song Aafat Released: Celebrates Vijay Deverakonda and Ananya Panday love story
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया

सामने आया फिल्म का पहला रिव्यू!
सूत्रों का कहना है कि फिल्म देखने के बाद सेंसर बोर्ड के सदस्यों ने महसूस किया कि सेंसर शॉर्ट रनटाइम, एक्शन पार्ट, हीरो कैरेक्टराइजेशन, डायलॉग डिलीवरी, राम्या कृष्णन का किरदार, मां की भावना और विजय देवरकोंडा अनन्या पांडे के प्रेम ट्रैक ने फिल्म में बड़ा काम किया है। अनन्या पांडे और राम्या कृष्णन अभिनीत 'लाइगर' 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed