टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ आज के समय में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। दीपिका ने टीवी की दुनिया में शानदार काम करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है। सीरियल्स में उनके निभाए गए किरदार फैंस को हमेशा याद रहने वाले हैं। इसके बावजूद दीपिका कक्कड़ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से ज्यादा सुर्खियों में रहती हैं। आज अभिनेत्री अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके हम आपको दीपिका की निजी जिंदगी के बारे में बता रहे हैं, जिसमें उनकी दो शादी से लेकर प्यार के खातिर धर्म बदलना तक शामिल है।
Dipika Kakar: शोएब से शादी करने के लिए हर दीवार तोड़ गईं दीपिका, धर्म बदलकर नए नाम के साथ जिंदगी भी की मंजूर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2018 में शोएब से रचाई शादी
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम टीवी इंडस्ट्री के क्यूट कपल हैं, जिन्होंने साल 2018 में एक होने का फैसला लिया था। दीपिका की शादी शोएब के पैतृक गांव यूपी के मौदहा में हुई थी। इस शादी में पूरे गांव के लोग शरीक हुए थे। हालांकि, शादी से पहले दीपिका ने शोएब के लिए इस्लाम कबूल कर लिया था। इसके बाद दीपिका का नया नाम फैजा रखा गया था। लेकिन शुरुआत में दीपिका ने अपने नए नाम को छिपाकर रखा था। लेकिन शादी के बाद जब दीपिका के धर्म परिवर्तन की बात सामने आई तो काफी बवाल हुआ।
दीपिका की सफाई
दीपिका कक्कड़ के धर्म परिवर्तन खबर जब मीडिया में सामने आई तो अभिनेत्री ने भी इसे सामने आकर स्वीकार किया था। दीपिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जो सच है वो सच है। ये सच है कि मैंने धर्म परिवर्तन किया है लेकिन ये क्यों किया, कैसे किया, इसके बारे में मैं बात नहीं करना चाहती हूं, मैंने ये अपनी खुशी के लिए किया है और मैं बहुत खुश हूं।
जानें क्यों टूट गई थी पहली शादी?
दीपिका कक्कड़ की शोएब से ये दूसरी शादी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस की पहली शादी रौनक नाम के शख्स से हुई थी और दोनों की लव मैरिज थी। दावा है कि एक्टिंग में आने से पहले दीपिका एयरहोस्टस थीं। लेकिन स्वास्थ्य कारणों की वजह से दीपिका ने अपनी जॉब छोड़ एक्टिंग को चुना था। लेकिन दीपिका के पहले पति काफी पजेसिव थे, जिस वजह से ही दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया। दीपिका ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती दिनों में शादीशुदा होने की बात छिपाकर रखी थी।