बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार अंकित तिवारी इन दिनों सोशल मीडिया पर हैकिंग का सामना कर रहे हैं। उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया है। इस बात की जानकारी अंकित तिवारी ने ट्विटर के जरिए दी है। उन्होंने बताया है कि इस मामले में पिछले एक महीने से वह फेसबुक की सहायता टीम से मदद लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इसका अभी तक कोई हल नहीं निकला है।
मशहूर गायक अंकित तिवारी का फेसबुक अकाउंट हुआ हैक, पिछले एक महीने से मांग रहे हैं मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंकित तिवारी ने शनिवार को अपने आधिकारिक ट्वीट अकाउंट पर लिखा, 'मेरा फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया है, जिसके कारण मुझे अपने फैंस से जुड़ने के लिए कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मैं पिछले एक महीने से फेसबुक टीम से मदद मांग रहा हूं, लेकिन मेरा मामला हल नहीं हुआ है। मैंने उनके द्वारा कही गई हर प्रक्रिया पूरी की, लेकिन मुझे अभी भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है।'
My @Facebook account has been hacked due to which I am facing numerous issues to keep in connect with my fans. I have been seeking help from FB team from last one month, but my issue is not resolved. I did every procedure they asked me to do, but I am still facing problems.
अंकित तिवारी ने इस पोस्ट में फेसबुक इंडिया को टैग भी किया है। सोशल मीडिया पर उनका यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अंकिता तिवारी के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि अंकित तिवारी बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार है। उन्होंने कई फिल्मों में अपने शानदार गानों से दर्शकों के दिलों को जीता है।
अंकिता तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर म्यूजिक कंपोजर की थी। उन्होंने कई फिल्मों के संगीत को कंपोज किया। इसके बाद अंकित तिवारी ने फिल्मों में गाना गाना शुरू किया था। साल 2014 में आई मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन में अंकित तिवारी ने तेरी गलियां गाना गाया था। इस गाने ने उन्हें रातों-रात हिट कर दिया था। इस गाने के लिए उन्हें पुरस्कार भी मिला था।
इसके बाद अंकित तिवारी ने पीके, खामोशियां, तनु वेड्स मनु, एयरलिफ्ट, बागी, बागी 2 और बटला हाऊस सहित बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों के लिए गाने गाए और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अंकित तिवारी ने बॉलीवुड के कई शानदार कलाकारों के साथ काम भी किया और उनकी फिल्मों के गाने भी गाए हैं।
पढ़ें: Bigg Boss 14: अर्शी खान पर भड़के सलमान खान, कहा- 'तहजीब से पेश आओ, वरना किसी और शो में चली जाओ'